विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरा पर बावल की डीबीजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:26 PM (IST)

दशहरा के अवसर पर बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित डीबीजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. डीबीजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग।

  2. दशहरा की छुट्टी के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।

  3. दमकलकर्मियों ने एक घंटे में आग पर पाया काबू।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दशहरा के अवसर पर मंगलवार को बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबाइल फोन निर्माता डीबीजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई। आग लगने से स्क्रैप का सामान जलकर राख हो गया।

गनीमत रही कि त्योहार के चलते कंपनी में छुट्टी थी और कोई कर्मचारी परिसर में मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, बावल के सेक्टर-5 स्थित प्लाट नंबर-10 में डीबीजी कंपनी का संचालन होता है। मंगलवार को दशहरा होने के कारण कंपनी में कर्मचारियों की छुट्टी थी। इसी दौरान कंपनी के स्क्रैप यार्ड में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

सिक्योरिटी गार्ड ने पहली बार देखी आग

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां रखा स्क्रैप का सामान इसकी चपेट में आ गया। कंपनी परिसर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने धुआं उठता देखा तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद बावल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए अभियान चलाया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।