मेहंदी प्रतियोगिता में किया अच्छा प्रदर्शन
विवेकानंद महाविद्यालय डहीना में करवाचौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: विवेकानंद महाविद्यालय डहीना में करवाचौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संकायों से छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका में शिक्षिका सरिता धनखड़, मंजु यादव और नीलम ने निभाई। प्रतियोगिता में वर्षा ने प्रथम, रेनु ने द्वितीय तथा तन्नू और निधि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। निदेशिका सुषमा यादव ने करवाचौथ की महता को बताते हुए कहा कि हमें अपनी परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।
प्रतियोगिता के विजेताओं को दी बधाई
जासं, रेवाड़ी: पटौदी रोड स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन विद्यालय में करवाचौथ के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया की मेहंदी लगाओ, करवा और थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निदेशिका मुकेश यादव ने सभी प्रतियोगिताओं का अवलोकन करते हुए विजेताओं बधाई दी। थाली प्रतियोगिता में पुनीत और सनोज ने प्रथम, जतिन और प्रिस ने दूसरा तथा दक्ष और जेसना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। करवा डेकोरेशन में तनीषा और हिमांशी ने प्रथम, तनवी और महक ने दूसरा तथा दीपांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अनुराधा ने प्रथम, ईशा और चंचल ने दूसरा, ज्योति और भूमिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उप प्राचार्य सुरेंद्र यादव, मिडिल हेड सुषमा यादव, प्राइमरी हेड सरिता यादव आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में छात्राओं ने लिया भाग
जासं, रेवाड़ी: भाकली स्थित एसकेजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने विद्यालय में कार्यरत अध्यापिकाओं को मेहंदी लगाई, जिसमें कक्षा 12वीं की छात्रा अन्नू और कक्षा ग्यारहवीं की हर्षिता प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर कक्षा 12वीं की छात्रा कशिश और कक्षा दसवीं की छात्रा मनीता रही। इसके अलावा कक्षा 12वीं की छात्रा हर्षिता और कक्षा नौवीं की छात्रा शिल्पी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।