सर्दी ने ठिठुराया, आज बारिश की संभावना
सर्दी के तेवर लगातार तीखे रहे। बृहस्पतिवार को जिला में घने कोहरे के बाद शुक्रवार को मौसम कुछ साफ हुआ लेकिन आसमान में हलके बादल छाए रहने से ठिठुरन बरकरार रही। इससे 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। शुक्रवार को अधिकतम 1
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : सर्दी के तेवर शुक्रवार को लगातार तीखे रहे। बृहस्पतिवार को जिले में घने कोहरे के बाद शुक्रवार को मौसम कुछ साफ हुआ, लेकिन आसमान में हलके बादल छाए रहने से ठिठुरन बरकरार रही। इससे 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। शुक्रवार को अधिकतम 18.5 व न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम 20 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस था। पिछले चार दिनों के दौरान तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। साल के पहले दिन एक जनवरी को अधिकतम 21.2 व न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस था वहीं 2 जनवरी को तापमान बढ़कर अधिकतम 23 व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसके बाद घने कोहरे के बीच तापमान में गिरावट जारी रही। शुक्रवार को दिनभर सर्द हवा चलती रही। इस दौरान कभी धूप निकली तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। आज हो सकती है बूंदाबांदी:
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 5 व 6 जनवरी को कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश होने से फसलों को फायदा होगा।