नशा मुक्ति बना जन आंदोलन: CM नायब सैनी ने रेवाड़ी में हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, दौड़े एक लाख युवा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में नशा मुक्ति के लिए आयोजित हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई, जिसमें लगभग ...और पढ़ें
-1788663394569_m.webp)
रेवाड़ी में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री सैनी ने रेवाड़ी हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
एक लाख युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया।
नशा विरोधी अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार सुबह रेवाड़ी में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राव तुला राम स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस दौरान शहर में युवाओं का जोश देखते ही बना। करीब एक लाख युवा नशे के खिलाफ संकल्प लेकर मैराथन में दौड़े।

जागरूक होना ही पर्याप्त नहीं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा किसी भी समाज की सभ्यता और संस्कृति को नष्ट कर सकता है। इसके दुष्प्रभाव केवल नशा करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। इसलिए नशे के विरुद्ध केवल जागरूक होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।

सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। मैराथन में शामिल युवाओं ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

वहीं, आयोजन के दौरान शहर में जगह-जगह नशा विरोधी संदेश दिए गए। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने अभियान को जन आंदोलन का रूप दे दिया।

