Move to Jagran APP

क्रिसमस पर सजे गिरजाघर व मॉल

ईसाई समुदाय का पवित्र त्यौहार क्रिसमस का उल्लास हर ओर छा रहा है। शहर में स्थित तीन गिरजाघरों के साथ मॉल और बाजार में क्रिसमस की धूम है। गिरजाघरों में सोमवार को भी दिनभर लोगों का आवागमन जारी रहा। रात 11 बजे से प्रार्थना आरंभ होने के साथ प्रभु यीशु मसीह के जन्म तक का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। पादरी ने जहां प्रभु यीशु मसीह का संदेश सुनाया वहीं ईसाई समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। बच्चों और महिलाओं ने क्रिसमस ट्री बनाकर खूब सजावट की। सभी गिरजाघरों में 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे से प्रार्थना सभा के साथ शांति और सौहार्द के प्रतीक मोमबत्ती जलाकर सुख समृद्धि की कामना करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 07:27 PM (IST)
क्रिसमस पर सजे गिरजाघर व मॉल
क्रिसमस पर सजे गिरजाघर व मॉल

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : ईसाई समुदाय का पवित्र त्योहार क्रिसमस का उल्लास हर ओर छा रहा है। शहर में स्थित तीन गिरजाघरों के साथ मॉल और बाजार में क्रिसमस की धूम है। गिरजाघरों में सोमवार को भी दिनभर लोगों का आवागमन जारी रहा। रात 11 बजे से प्रार्थना आरंभ होने के साथ प्रभु यीशु मसीह के जन्म तक का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। पादरी ने जहां प्रभु यीशु मसीह का संदेश सुनाया वहीं ईसाई समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। बच्चों और महिलाओं ने क्रिसमस ट्री बनाकर खूब सजावट की। सभी गिरजाघरों में 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे से प्रार्थना सभा के साथ शांति और सौहार्द के प्रतीक मोमबत्ती जलाकर सुख समृद्धि की कामना करेंगे। गिफ्ट गैलरियों में रही रौनक:

loksabha election banner

क्रिसमस को लेकर बाजार में गिफ्ट गैलरियों और मॉल में उत्सव जैसा माहौल रहा। बीएमजी मॉल में गुब्बारों के साथ रोशनीमय होने से यहां आने वाला हर कोई उत्साहित दिख रहा था। रंग बिरंगे क्रिसमस ट्री भी बच्चों व युवाओं को आकर्षित कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.