विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान से हरियाणा में ऊंट तस्करी का भंडाफोड़, भिवाड़ी में युवक गिरफ्तार; पिकअप से चार ऊंट जब्त

Published: Sun, 15 Feb 2026 03:00 PM (IST)

भिवाड़ी पुलिस ने राजस्थान से हरियाणा में ऊंट तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। रामचौक भिवाड़ी ...और पढ़ें

राजस्थान से हरियाणा में ऊंट तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी। (AI Generated Image)

राजस्थान से हरियाणा में ऊंट तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, भिवाड़ी (रेवाड़ी)। भिवाड़ी थाना पुलिस ने राजस्थान से हरियाणा में ऊंट तस्करी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन सहित चार ऊंटों को जब्त किया है।

थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को सूचना मिली कि राजस्थान से राजकीय पशु ऊंट की अवैध रूप से तस्करी की जा रही है और एक पिकअप में ऊंट भरकर हरियाणा ले जाए जा रहे हैं।

सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस ने रात में रामचौक भिवाड़ी के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान मुखबिर के बताए नंबर की पिकअप भिवाड़ी मोड़ की ओर से आती दिखाई दी, जिसे रुकवाकर जांच की गई।

चालक ने अपना नाम रहमान निवासी सलुम्बा थाना नूंह शहर, जिला नूंह (मेवात) हरियाणा बताया। वाहन की तलाशी लेने पर पिकअप में चार मादा ऊंट ठूंस-ठूंस कर भरे मिले। सभी ऊंटों के पैर और मुंह रस्सियों से बंधे थे तथा उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पिकअप व चारों ऊंटों को जब्त कर लिया और ऊंटों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उन्हें बाबा मोहनराम गोशाला, काली खोली मिलकपुर में सुरक्षित रखा गया। 

यह भी पढ़ें- सावधान! सोडावास-नूंह हाईवे पर सफर करने वाले ध्यान दें, रेलवे ओवरब्रिज के काम के चलते बदला रास्ता