डीजे के लिए प्रशासन से लेनी होगी अनुमति
शादी समारोह स्थलों में डीजे बजाने से पहले अब प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। यह निर्देश एसडीएम जितेंद्र कुमार ने समारोह स्थल संचालकों की बैठक में लिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक व पॉलीथिन को प्रतिबंध करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। इसके लिए समारोह स्थलों में प्लास्टिक के सामान के प्रयोग पर पूर्ण रोक लगाएं। बैठक में एसडीएम ने कहा कि प्लास्टिक हमारे जीवन को खोखला कर रहा है। प्लास्टिक के नष्ट होने का समय नहीं पता है। इसके निर्माण के दौरान कई खतरनाक रसायन निकलते हैं। इसके साथ मनुष्य और अन्य जानवरों में भी भयानक
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शादी समारोह स्थलों में डीजे पर संगीत बजाने से पहले अब प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। यह निर्देश एसडीएम जितेंद्र कुमार ने समारोह स्थल संचालकों की बैठक में लिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक व पॉलीथिन को प्रतिबंध करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। इसके लिए समारोह स्थलों में प्लास्टिक के सामान के प्रयोग पर पूर्ण रोक लगाएं।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि प्लास्टिक हमारे जीवन को खोखला कर रहा है। प्लास्टिक के नष्ट होने का समय नहीं पता है। इसके निर्माण के दौरान कई खतरनाक रसायन निकलते हैं। इसके साथ मनुष्य और अन्य जानवरों में भी भयानक बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने समारोह स्थलों में प्लास्टिक व पॉलीथिन का इस्तेमाल करने से बचने के लिए बोर्ड भी लगवाने को कहा। उन्होंने कहा कि सहूलियत देने वाली पॉलीथिन हमारे पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है, लेकिन थोड़ी सी सहूलियत के लिए हम समूचे जीव जगत को खतरे में डाल रहे हैं। बैठक में कपिल, सुभाष, सुरेन्द्र, रमेश, करण, संजय आदि मौजूद थे।