युवा मोर्चा कार्यकर्ता जोश के साथ होश से काम करें
जिला भाजपा अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन की हर गतिविधि में युवा मोर्चा की अहम भूमिका होती है। डा. अर्चना गुप्ता युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की पहली बैठक में बोल रहीं थीं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : जिला भाजपा अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन की हर गतिविधि में युवा मोर्चा की अहम भूमिका होती है। डा. अर्चना गुप्ता युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की पहली बैठक में बोल रहीं थीं।
डा.अर्चना गुप्ता ने कहा कि युवा जोश से भरपूर हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष जोश के साथ होश रखें। संयम रखना भाजपा के संस्कार में शामिल है। सभी कार्यकर्ता संयम रखें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष आर्य बलविदर सिंह ने कहा सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ऊर्जावान संगठन के प्रति समर्पित हैं। संगठन की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। बैठक में रवि राणा, कृष्ण छोकर, देव मलिक, अनीता चावला, ईश कुमार राणा, सुनीता गोयल, रविदर फुले, डा. जगजीत आहूजा ने भी अपने विचार रखे। बैठक में राहुल गाबा, कपिल राणा, जसविदर चहल, सुनील कपूर, मंथन शर्मा, सुधांशु शर्मा, काकू मलिक, सोनू कौशिक, पवन सिंह, अरुण सिधर, जतिन झोका, कृष्ण प्रताप सिंह, हिमांशु वाधवा, कुलविदर सिंह, बलवान शेरा मौजूद रहे।