Move to Jagran APP

पति को छोड़ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी महिला, अनबन हुई तो प्रेमी ने किया दुष्‍कर्म

यमुनानगर में एक महिला अपने पति से अलग रहने लगी। वहां पर एक युवक से मुलाकात हुई और उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया। एक दिन अनबन हुई तो प्रेमी ने भाई के साथ पहुंचा और दुष्‍कर्म की वारदात की।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 07:05 PM (IST)
पति को छोड़ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी महिला, अनबन हुई तो प्रेमी ने किया दुष्‍कर्म
यमुनानगर में एक महिला से दुष्‍कर्म की वारदात हुई।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में एक महिला के साथ उसके प्रेमी ने दुष्‍कर्म की वारदात की। महिला अपने पति को छोड़कर अलग रहने लगी। कुछ दिन बाद एक युवक के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। उससे अनबन हुई तो उससे अलग हो गई। इसके बाद उसके प्रेमी ने दुष्‍कर्म की वारदात की।  

loksabha election banner

बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव में जिस प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में महिला रही। अब उस पर ही दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेमी अपने भाई के साथ उसके पास आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। 

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, महिला हिमाचल प्रदेश के सोलन की रहने वाली है। पति से मनमुटाव के चलते वह अलग रहने लगी। इस बीच वह बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी शाहरूख के संपर्क में आई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद महिला शाहरूख के साथ लिव इन में रहने लगी। 

महिला का आरोप है कि शाहरूख का पिता उस पर गलत नजर रखता था। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। इस बारे में शाहरूख को बताया, तो उसने भी पिता का ही साथ दिया और उसके साथ मारपीट की। उसके जेवरात छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। जिस पर वह बिलासपुर में किराये के मकान में रहने लगी। दिसंबर 2020 में शाहरूख व उसका भाई सिकंदर उसके पास आए। यहां उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें: मूवी स्क्रिप्‍ट से कम नहीं थी पेपर लीक की प्‍लानिंग, चाय वाले से लेकर सब इंस्‍पेक्‍टर शामिल

ये भी पढ़ें: नकल माफिया में 12वीं से लेकर बीटेक पास, फ‍िर हरियाणा के इस शहर का नाम बदनाम

ये भी पढ़ें: ग्राम सचिव पेपर लीक के लिए मास्‍टर माइंड के बाद थे प्‍लान ए और बी, रोहतक में रची गई थी साजिश

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन क्‍लासेज में चला आपत्तिजनक वीडियो, ये 3 नाम आए सामने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.