विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, खंभे से टकराने पर गंभीर चोटें

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:59 PM (IST)

पानीपत के निंबरी गांव के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय प्रिंस की मौत हो गई। ...और पढ़ें

पानीपत सड़क हादसे में युवक की मौत।

पानीपत सड़क हादसे में युवक की मौत।

HighLights

  1. पानीपत में कार की टक्कर से बाइक सवार प्रिंस की मौत।

  2. निंबरी गांव के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।

  3. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, पानीपत। निंबरी गांव के पास हैंडलूम फैक्ट्री के नजदीक कार की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय प्रिंस की मौत हो गई। हादसा 24 अक्टूबर को हुआ था।

गंभीर रूप से घायल प्रिंस को सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता तेजपाल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विद्यानंद कॉलोनी निवासी तेजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साले दीपक के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। उनका बेटा प्रिंस दूसरी बाइक पर उनसे आगे चल रहा था।

जब वे निंबरी गांव के पास असिस हैंडलूम फैक्ट्री के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आई कार ने प्रिंस की बाइक को साइड मार दी। टक्कर लगने से प्रिंस सड़क के बीच लगे खंभे से टकरा गया। हादसे में उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं।

स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।