बड़ी बहन की आनी थी बरात, छोटी ने उठाया शर्मसार करने वाला कदम Panipat News
यमुनानगर में परिवार वालों को बेटी की वजह से शर्मसार होना पड़ा। बड़ी बेटी की शादी होनी है और छोटी ने इस तरह का कदम उठाया कि परिवार को पुलिस के पास जाना पड़ा।
पानीपत यमुनानगर, जेएनएन। बड़ी बहन की शादी के लिए गहने तैयार करवाए गए। कुछ ही दिन में बरात भी आनी है और छोटी बहन ने जो किया उससे परिवार वालों को पुलिस में शिकायत देनी पड़ी। छोटी बहन गहने व घर में रखी 50 हजार की नकदी लेकर फरार हो गई।
परिवार वालों ने तलाश की। पता चला कि बेटी शादी की नियत से साहिल नामक युवक के साथ चली गई। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
बड़ी बहन के गहने ले गई
जगाधरी थाना एरिया की कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसके पास एक लड़का और तीन लड़की हैं। सबसे छोटी बेटी रात को घर से बिना बताए चली गई। सुबह जब वह नहीं दिखी तो तलाश शुरू की। इस दौरान वह बड़ी बेटी की शादी के लिए बनवाए गए जेवरात व 50 हजार रुपये की नकदी भी ले गई। जांच अधिकारी विजय विवेक ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आगे तफ्तीश की जा रही है।