युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आहत किशोरी ने दे दी जान
पानीपत के एक गांव में एक नाबालिग लड़की ने युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने पर खुदकुशी कर ली। युवक ने ल़ड़की को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म की कोशिश की।
जेएनएन,पानीपत। जिले के डाहर गांव में एक किशोरी को घर में अकेली पाकर एक युवक घर में घुस अाया। वह कमरा बंद कर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान लड़की के पिता और भाई आ गए तो आरोपी युवक भाग गया। इस घटना से आहत होकर लड़की ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आराेपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया है और उसकी तलाश कर रही है। आरोपी युवक का नाम रवि उर्फ रविकिशन है और वह उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के गांव मुराव का रहनेवाला है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक व्यक्ति ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित डाहर गांव में किराये के मकान में रहता है।
यह भी पढ़ें: ब्लड बैंकों के गोरखधंधे पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- क्यों बिकने दिया जा रहा है रक्त
उसने बताया कि वह, उसका बड़ा बेटा और पत्नी एक फैक्टरी में काम करते हैं। बुधवार को वे काम पर गए थे अौर घर में उसकी 14 वर्षीय व 10 वर्षीय बेटियां थीं। शाम करीब चार बजे वह और उसका बेटा फैक्टरी से घर लौटे तो छोटी बेटी बाहर खेल रही थी। कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो अंदर रवि नामक युवक उसकी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था।
दोनों के वहां पहुंचने पर रवि भाग गया। लड़की के पिता व भाई ने रवि का काफी दूर तक पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद वे दाेनों घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो उसकी बेटी छत के कुंडे में कपड़ा बांध कर गले में फंदा लगा लिया था। वे कमरे में पहुंचे और उसे फंदा से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि पर विशेष : आज भी कॉमेडी के सरदार हैं जसपाल भट्टी