Move to Jagran APP

फेसबुक पर पहले दोस्‍ती, फ‍िर प्‍यार का नाटक कर किया दुष्‍कर्म, अश्‍लील वीडियो भी बनाया

फेसबुक पर महिला ने जिस युवक से दोस्‍ती की उसी ने दुष्‍कर्म कर अश्‍लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद शादी का झांसा दिया। उसने उसका तलाक तक करवा दिया। महिला ने यमुनानगर के थाने में शिकायत दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 05:20 PM (IST)
फेसबुक पर पहले दोस्‍ती, फ‍िर प्‍यार का नाटक कर किया दुष्‍कर्म, अश्‍लील वीडियो भी बनाया
फेसबुक के जरिए दोस्‍ती कर महिला से दुष्‍कर्म।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन।

loksabha election banner

यमुनानगर में फेसबुक पर दोस्‍ती, प्‍यार और दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। राजस्‍थान के युवक ने यमुनानगर की महिला से फेसबुक पर दोस्‍ती की। इसके बाद प्‍यार का बहाना कर उसका बस बसाया घर उजाड़ दिया। फ‍िर उसके साथ दुष्‍कर्म कर अश्‍लील वीडियो भी बना लिया।

छछरौली थाना क्षेत्र की महिला ने राजस्थान के चुरु जिला के जाटो का नगर निवासी राकेश कुमार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। आरोप है कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती हुई थी। जिसके बाद वह आपस में बात करने लगे। आरोपित ने उसका तलाक करा दिया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख 35 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। अब वह शादी से मुकर गया। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2017 में महिला की शादी हुई थी। 2018 में वह फेसबुक के माध्यम से राकेश के संपर्क में आई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। वर्ष 2019 में राकेश उससे मिलने के लिए यहां घर पर आया और महिला को शादी का झांसा दिया। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में महिला के पति को पता लग गया। जिससे उनके बीच मनमुटाव रहने लगे। वर्ष 2020 में पति ने महिला से तलाक ले लिया। इसके बाद वह खुलकर राकेश के साथ बात करने लगी।

अक्सर छछरौली में आता था मिलने

राकेश कई बार महिला से मिलने के लिए छछरौली आया। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी आरोपित राकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाई। उसे शादी का झांसा दिया। इस बारे में महिला ने अपने स्वजनों को बताया, तो वह भी दोनों की शादी को तैयार हो गए थे, लेकिन राकेश ने इंकार कर दिया। उस पर शादी का दबाव बनाया, तो वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसके बदले में आरोपित ने एक लाख 35 हजार रुपये भी महिला से ऐंठे। बाद में वह दस लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीडि़ता ने महिला थाने में शिकायत दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.