Move to Jagran APP

कोरोना और गर्मी से बचाएगा योग, इन यौगिक क्रियाओं को करने से दूर रहेगी गर्मी

योग के अनेक फायदे हैं। योग करने करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गर्मियों में शीतली शीतकारी व चंद्रभेदी योग क्रिया करने से शरीर में ठंडक रहती है। कुरुक्षेत्र के राजकीय आयुष केंद्र स्योंसर के आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डा. शुभम गर्ग से जानते हैं इसके बारे में।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 08:59 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 12:11 PM (IST)
कोरोना और गर्मी से बचाएगा योग, इन यौगिक क्रियाओं को करने से दूर रहेगी गर्मी
योग क्रियाओं को करने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। ऊपर से गर्मी आ रही है। ऐसे में योग ही लोगों को कोरोना और गर्मी से बचा सकते हैं। कोरोना काल में आयुष विभाग कोरोना को भगाने में सक्षम रहा। राजकीय आयुष केंद्र स्योंसर के आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डा. शुभम गर्ग इसके उपचार बताते हैं। पेश हैं बातचीत के कुछ अंश।

loksabha election banner

सवाल : गर्मी आ रही है। इससे कैसे बचा जा सकता है?

जवाब : गर्मी से बचने के लिए व्यक्ति को शीतली, शीतकारी व चंद्रभेदी योग क्रिया करनी चाहिए। इनके करने से गर्मी से होने वाली बीमारी नहीं होंगे। इससे व्यक्ति को प्यास कम लगेगी और उसका शरीर ठंडक महसूस करेगा।

सवाल : क्या जुकाम, खांसी व दमा के मरीज भी ये क्रियाएं करनी चाहिए?

जवाब : नहीं। जुकाम, खांसी व दमा के मरीजों को इन क्रियाओं को नहीं करना चाहिए।

सवाल : गर्मी में कुछ लोगों को नकसीर (नाक से खून) आती है। ऐसे व्यक्ति क्या करें?

जवाब : ऐसे व्यक्ति को घास व अनवर के पत्तों का रस निकालकर दो-दो बूंदें दिन में तीन बार नाक में डालनी चाहिए। इसका नित्य प्रयोग करने से नकसीर कभी नहीं आएगी।

सवाल : गर्मी में सबसे ज्यादा उल्टी दस्त लगने के केस आते हैं। इनको कैसे रोकें?

जवाब : व्यक्ति को अपने शरीर और आसपास की साफ-सफाई रखनी चाहिए। ताजा भोजन करना चाहिए। फल व जूस ताजे खाने चाहिए। पानी उबालकर ही पीना चाहिए। प्याज का रस, बेल-सर्बत शीशम के पत्ते व पुदीने का रस गर्मियों में जरूर लेना चाहिए।

सवाल : बढ़ती गर्मी में व्यक्ति खुद को स्वस्थ कैसे रखें?

जवाब : व्यक्ति को गर्मी से बचने के लिए शर्बत सहित अन्य मीठी चीजों का प्रयोग करना चाहिए। बिना खाये घर से कभी नहीं निकलना चाहिए।

सवाल : गर्मी के दिनों में दैनिक खाद्य सामग्री में क्या प्रयोग करना चाहिए?

जवाब : हमें खाने के साथ खीरा, ककड़, टमाटर और तरबूज का अधि प्रयोग करना चाहिए।

सवाल : शरीर को धूप से बचाने के लिए क्या करना चाहिए? सन स्क्रीन व कास्मेटिक कितनी लाभदायक हैं।

जवाब : सूर्य की किरण सीधे पड़ने से त्वचा काली पड़ने लग जाती है। कई बार तेज धूप में त्वचा झुलस भी जाती है। ऐसे में सन स्क्रीन और कास्मेटिक का प्रयोग करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.