Move to Jagran APP

हरियाणा-दिल्‍ली के लिए चिंताजनक खबर, पहाड़ों में भारी बारिश से यमुना नदी बरपा रही कहर, देखें तस्‍वीरें

पहाड़ों में भारी बारिश का असर हरियाणा और दिल्‍ली में देखने को मिल रहा है। यमुना नदी में अचानक जलस्‍तर बढ़ने से दोनों राज्‍यों के कई इलाकों में खतरा मंडरा रहा है। कई गांवों के खेत डूब गए हैं। अलर्ट जारी कर दिया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2022 12:48 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 12:48 PM (IST)
हरियाणा-दिल्‍ली के लिए चिंताजनक खबर, पहाड़ों में भारी बारिश से यमुना नदी बरपा रही कहर, देखें तस्‍वीरें
यमुना नदी में जलस्‍तर बढ़ रहा है।

पानीपत, [आनलाइन डेस्‍क]। बारिश पहाड़ों से लेकर मैदान इलाकों में कहर बरपा रही है। यमुना नदी में अचानक उफान आ गया है। जलस्‍तर बढ़ने से हरियाणा और दिल्‍ली के लिए चिंताजनक स्थिति हो गई हैं। हजारों लाखों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। अब ये पानी लगातार कहर बरपाते हुए दिल्‍ली की तरफ बढ़ रहा है।

loksabha election banner

अगस्‍त में भी आया था उफान

तेज बरसात से कई बार यमुना में जल स्तर बढ़ जाता है। पानी ज्यादा आने पर खेतों में नुकसान हो जाता है। पिछली बार अगस्त में भी ऐसी स्थिति उभरी थी, जब सवा लाख क्यूसेक पानी यमुना में दर्ज किया गया था। इस बार इससे दोगुना पानी यमुना में चल रहा है। साफ है कि यदि पानी और बढ़ा तो यमुना से सटे इलाकों में फसलों को काफी बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है।

अब पानी बढ़ा तो फ्लड जैसी स्थिति

करनाल में प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो यमुना में 70 हजार से ढाई लाख क्यूसेक के बीच पानी आ जाता है तो यह छोटा फ्लड माना जाता है। ढाई लाख क्यूसेक से पांच लाख क्यूसेक पानी आने की स्थिति में मध्यम फ्लड और पांच लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने पर यमुना में हाई फ्लड होता है।

ये पहुंचा जलस्‍तर

यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी उफान पर आ गई हैं। आधी रात के बाद अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर 2,95,000 क्यूसेक पर पहुंच गया। नहरों की सप्‍लाई को रोकना पड़ गया है। अधिकारियों की मानें तो बहाव इतना तेज है कि पहाड़ों से मलबा आ रह है, इससे नहरें जाम हो सकती हैं।

यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत सहित उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली के कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अपील की गई है कि यमुना की तरफ कोई न जाए।

इस तरह से बढ़ा जलस्‍तर 

रात 12:00 बजे यमुना नदी में 94 हजार क्यूसेक पानी था। इसके बाद जलस्‍तर बढ़ने की सूचना मिलते ही पश्चिमी और पूवी्र नहर की सप्‍लाई को बंद किया गया। रात में एक बजे 2,17,397 क्यूसेक पानी आ गया। अब लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। 4 बजे 2,81,470 और सुबह छह बजे 2,95,000 क्यूसेक पर पहुंच गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.