Move to Jagran APP

Alert: हरियाणा में उफान पर यमुना, दिल्‍ली की तरफ बढ़ रहा खतरा, कई गांवों की सीमा तक पहुंचा पानी

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी में उफान आ गया है। यमुना नदी का जलस्तर 295000 पहुंच गया है। कई गांव की सीमा तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। अब ये पानी दिल्‍ली की तरफ बढ़ रहा।

By Popin kumarEdited By: Anurag ShuklaPublished: Mon, 26 Sep 2022 07:50 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 07:50 AM (IST)
Alert: हरियाणा में उफान पर यमुना, दिल्‍ली की तरफ बढ़ रहा खतरा, कई गांवों की सीमा तक पहुंचा पानी
हथिनीकुंड बैराज में यमुना नदी में बढ़ा जलस्‍तर।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। एक बार फिर से यमुना नदी उफान पर आ गई है। आधी रात के बाद अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। सुबह 6:00 बजे यमुना नदी का जलस्तर 295000 क्यूसेक पर पहुंच गया। प्रशासन ने नहरों की सप्लाई पर रोक लगा दी है। साथ ही यमुनानगर जिले में अलर्ट जारी कर दिया।

loksabha election banner

72 घंटे में दिल्‍ली पहुंचेगा पानी

यमुना का यह पानी 72 घंटे में देश की राजधानी दिल्ली में तांडव मचाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस बारे में यमुनानगर से लगते जिला करनाल, सोनीपत व दिल्ली में भी सूचना दे दी गई है। वहीं एसडीएम बिलासपुर जसपाल गिल का कहना है कि सभी कर्मचारियों को संयुक्त रूप से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत न आए और यमुना की तरफ़ कोई व्यक्ति ना जाए इस बारे भी ने निवर्तमान सरपंचों के माध्यम से सभी गांव में सूचना दे दी गई है। उन्होंने भी लोगों से अपील की है कि वह यमुना की तरफ जब तक ना जाए तब तक जलस्तर बढ़ रहा है।

पहाड़ों पर भारी बारिश

सिंचाई विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर भारी बरसात हुई है। जिस कारण यमुना नदी अचानक उफान पर आ गई। रात 12:00 बजे यमुना नदी में 94 हजार क्यूसेक पानी आ गया। कर्मचारियों को आनन-फानन में पश्चिमी और पूर्वी नहर की सप्लाई को बंद करना पड़ा ताकि सिल्ट से नहर प्रभावित न हो। बता दें कि 70000 क्यूसेक से अधिक पानी आने पर नहरों की सप्लाई को रोक दिया जाता है। अलसुबह में 1:00 बजे यमुना नदी का जलस्तर 217397 क्यूसेक पर पहुंच गया। उसके बाद से लगातार जल स्तर बढ़ता गया सुबह 4:00 बजे यमुना नदी का जल स्तर 281470 पर चला गया और सुबह 6:00 बजे जल स्तर 295000 क्यूसेक पर पहुंच गया।

कई गांव की सीमा में घुसा पानी

यमुना नदी के आसपास जिले के 50 से अधिक गांव हैं। कुछ गांव निचले इलाके में है। यमुना का जलस्तर बढ़ने पर पानी आ जाता है। बाकरपुर गांव में पानी घुस गया सुबह जब लोग नींद से जागे तो उन्होंने गांव में पानी देखा और घबरा गए। निवर्तमान सरपंच प्रवीण कुमार का कहना है कि उनका गांव यमुना से कुछ ही दूरी पर है। सुबह जब उठे तो गांव में यमुना नदी का पानी घुसा देखा इस बारे में उन्होंने प्रशासन को सूचित कर दिया है साथ ही ग्रामीणों को घर पर रहने की अपील की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.