Move to Jagran APP

World Environment Day 2020: आस्था के मंत्र से हरियाली बचाने का संदेश, देश भर में यहां के जल से रोपे पौधे

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में करनाल की दो संस्थाएं अनुकरणीय मुहिम चला रही। देश भर में ननकाना साहिब की मिट्टी व पंजा साहिब के जल से पौधे रोपे जा रहे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 01:15 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 01:15 PM (IST)
World Environment Day 2020: आस्था के मंत्र से हरियाली बचाने का संदेश,  देश भर में यहां के जल से रोपे पौधे
World Environment Day 2020: आस्था के मंत्र से हरियाली बचाने का संदेश, देश भर में यहां के जल से रोपे पौधे

पानीपत/करनाल, [पवन शर्मा]। कहते हैं, जहां आस्था है, वहां बंद द्वार में रास्ता है...। कुछ इसी तर्ज पर तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद करनाल की दो संस्थाएं आस्था के मंत्र से हरियाली बचाने का संदेश दे रही हैं। इनमें शामिल निफा की गो ग्रीन विंग ने जहां देश के सभी प्रमुख गुरुद्वारों में पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब से लाई गई मिट्टी व पंजा साहिब से लाए गए पवित्र जल से पौधे रोपने की अनूठी मुहिम शुरू की है तो वहीं, करनाल की ही संस्था समाधानांचल ने बड़, नीम और पीपल की त्रिवेणी रोपने को सबसे बड़े यज्ञ, तप तथा दान की संज्ञा देते हुए आम जनमानस के दैनिक संस्कारों में पर्यावरण संरक्षण का सरोकार शामिल कर दिखाया है। ऋषि ब्रह्मानंद आश्रम व ओशो आश्रम सरीखे स्थलों में भी निफा के स्वयंसेवक लगातार पौधरोपण कर रहे हैं। लक्ष्य है कि, यह और ऐसे अन्य प्रोजेक्ट के बूते इस वर्ष देश भर में कम से कम एक लाख पौधे लगाए जाएं।   

loksabha election banner

सरहदों के पार पहुंचाया पैगाम 

पहले जिक्र नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टीविटीज यानि निफा का। इसके अध्यक्ष प्रीतपाल ङ्क्षसह पन्नू बताते हैं कि 21 सितंबर 2000 को स्थापित निफा हरियाणा की एकमात्र संस्था है, जिसके नाम राष्ट्रीय युवा पुरस्कार सहित छह गिनीज रिकॉर्ड दर्ज हैं। संस्था ने गत वर्ष पर्यावरण के सरोकारों से जुड़ते हुए गो ग्रीन ङ्क्षवग शुरू की, जिससे 29 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि जुड़े हैं। गो ग्रीन आस्था के मंत्र से जनमानस को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। गत वर्ष ङ्क्षवग ने पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब की मिट्टी और पंजा साहिब से लाया गया पवित्र जल संग लेकर उन करीब 15 देशों में सद्भावना यात्रा निकाली, जहां गुरुनानक देव गए थे। इन देशों के गुरुद्वारों में पवित्र मिट्टी व जल डालकर पौधे रोपे गए। पाकिस्तान स्थित करतारपुर कॉरिडोर में भी ऐसा किया गया। बारिश के सीजन में गुरु पर्व आने पर अब देश के सभी पवित्र गुरुद्वारों में इस मुहिम को विस्तार दिया जाएगा। ऋषि ब्रह्मानंद आश्रम और ओशो आश्रम में भी पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष पूरे देश में कम से कम एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिनमें सजावटी के बजाय औषधीय, छायादार और फलदार पौधों में शामिल नीम, पीपल, बड़, तुलसी, गिलोय, आम व अमरूद आदि लगाने पर फोकस है। विंग में इंचार्ज राजीव मल्होत्रा सहित हरीश शर्मा, भीम सिंह और गुरबचन सिंह का योगदान अतुलनीय है।  

सकारात्मक ऊर्जा दे रही त्रिवेणी 

पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आस्था के मंत्र से जोड़कर करनाल की संस्था समाधानांचल अनूठी मुहिम चला रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष यादव एडवोकेट ने बताया कि बड़, नीम व पीपल के पौधे त्रिकोणाकार में लगाते हैं। छह-सात फुट बढऩे पर इन्हें आपस में मिला देते हैं, तब यह त्रिवेणी कहलाती है। त्रिवेणी को खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर ही लगाया जाता है। वर्ष 2013 से आरंभ अभियान के तहत 375 से अधिक त्रिवेणियां लगाई जा चुकी हैं। इस वर्ष यह सिलसिला दोगुनी गति से आगे बढ़ाएंगे। इसके तहत हर गांव और शहर में संपर्क साधा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.