Move to Jagran APP

नारी शक्ति की एकजुटता बनी वर्ल्ड रिकॉर्ड, पानीपत पिंकाथॉन की लंदन तक धूम

पिंकाथॉन 2019 पर वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकार्ड ने मोहर लगाई है। महिला सशक्तिकरण दिवस पर आयोजित मैराथन में करीब 55 हजार से ज्यादा महिलाएं एकजुट हुईं थीं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 11:48 AM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 04:46 PM (IST)
नारी शक्ति की एकजुटता बनी वर्ल्ड रिकॉर्ड, पानीपत पिंकाथॉन की लंदन तक धूम
नारी शक्ति की एकजुटता बनी वर्ल्ड रिकॉर्ड, पानीपत पिंकाथॉन की लंदन तक धूम

पानीपत, जेएनएन। पिंकाथॉन 2019 को वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। लंदन के एक संगठन वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकार्ड ने इसे प्रमाणित किया है। चुनावी सीजन में इस उपलब्धि से पानीपतवासियों में खुशी की लहर है। महिलाओं के इस कार्यक्रम की खूब सराहना हुई थी।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सेक्टर 13-17 में पिंकाथॉन का आयोजन किया गया था। स्कूल-कॉलेज से लेकर, संस्थाओं, निजी संस्थानों व सरकारी कार्यालयों की 55458 महिलाओं ने भागीदारी की। पानीपत में इससे पहले इस तरह का आयोजन नहीं हुआ था। सीएम मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

पांच और 10 किमी तक धावक दौड़े
पिंकाथॉन में 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर तक महिला धावक दौड़े। भागीदारी करने वाली प्रत्येक महिला गुलाबी रंग की पोशाक पहन रखी थी। पानीपत प्रशासन ने बेटियों को समाज की शान बनाने और उनके सपनों को पंख लगाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन के माध्यम से महिलाओं को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। डीसी सुमेधा कटारिया भी उनके साथ दौड़ीं।

ये भी पढ़ें- पिंक मैराथन की तस्वीरों में देखिए नारी शक्ति

अंतरराष्ट्रीय संगठन ने दिलाई पहचान
पिंकाथॉन का वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो गया है। इस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने महिला शक्ति के प्रयासों को एक पहचान दिलाई है। गैर सरकारी संगठन और संस्थाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। डीसी सुमेधा कटारिया के प्रयासों से पानीपत को यह उपलब्धि हासिल हुई।
प्रमोद विज, जिलाध्यक्ष

 dc sumedha

गौरव की बात
वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन से किसी आयोजन को प्रमाणित किया जाना गौरव की बात है। पानीपत की महिलाओं ने इस आयोजन को सफल बनाया था। इस उपलब्धि के लिए सभी भागीदारों को शुभकामनाएं देती हूं।
सुमेधा कटारिया, डीसी पानीपत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.