Move to Jagran APP

Women Power- मेयर महिला, वार्ड 9 थे आरक्षित, जीत गईं 11

पानीपत नगर निगम के चुनाव में जीतकर आईं 9 महिलाएं। भाजपा ने दो वार्डों में महिलाओं को टिकट दिया, ये वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं थे।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 02:43 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 09:08 PM (IST)
Women Power- मेयर महिला, वार्ड 9 थे आरक्षित, जीत गईं 11
Women Power- मेयर महिला, वार्ड 9 थे आरक्षित, जीत गईं 11

पानीपत, जेएनएन। नगर निगम के चुनाव में न केवल महिला प्रत्‍याशियों ने जोश दिखाया, बल्कि मतदाताओं ने भी महिलाओं को अच्‍छे वोटों से जिताया। यहां तक की एक महिला को तो ज्‍यादा जिताकर निगम के सदन में भेजा। पानीपत नगर निगम में 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे। निगम के चुनाव में 11 महिलाएं जीतकर आईं।

loksabha election banner

भाजपा ने वार्ड नंबर आठ में चंचल सहगल और वार्ड 11 में कोमल सैनी को टिकट दिया था। वार्ड 11  बीसी के लिए आरक्षित था। भाजपा ने महिला प्रत्‍याशी पर भरोसा जताया। लोगों ने कोमल सैनी पर भरोसा जिताया और उन्‍हें 3700 वोटों से जिता दिया। वार्ड 8 जनरल वार्ड था। यहां पहले विजय सहगल को टिकट दिया था। बाद में पार्टी ने उनकी पत्‍नी चंचल को टिकट दिया। चंचल 951 वोट से जीतकर आईं।

ये महिलाएं जीतकर आईं

  • वार्ड 1 से अनीता रानी, भाजपा
  • वार्ड 3 से अंजली शर्मा, भाजपा
  • वार्ड 8 से चंचल रेवड़ी, भाजपा
  • वार्ड 9 से मीनाक्षी नारंग, भाजपा
  • वार्ड 11 से कोमल सैनी, भाजपा
  • वार्ड 14 से शकुंतला गर्ग, कांग्रेस
  • वार्ड 15 से सुमन, आजाद
  • वार्ड 17 से प्रमोद देवी, भाजपा
  • वार्ड 19 से निशा, भाजपा
  • वार्ड 22 से चंचल डावर, आजाद
  • वार्ड 24 से मनजीत कौर, भाजपा

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.