ढोल नगाड़ों के बीच लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकली भव्य शोभायात्रा
औद्योगिक शहर में पहली बार हो रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शोभायात्रा के साथ शानदार आगाज हुआ। 108 महिलाओं ने कलश किए धारण।
By Edited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:13 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:13 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : औद्योगिक शहर में पहली बार हो रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शोभायात्रा के साथ शानदार आगाज हुआ। 108 महिलाओं ने कलश धारण किए। कलश यात्रा की अगुवाई प्रयाग राज से आई संत गुरु मां अमिता वाजपेयी ने की। सनातन धर्म मंदिर भीम गौड़ा मंदिर में प्रयागराज से आए ब्राह्मणों ने पूजा की। मुख्य अतिथि समाजसेविका विजय लक्ष्मी पालीवाल ने दीप जलाकर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा भीम गोड़ा मंदिर से वार्ड-9 चौक, सेठी चौक, अमर भवन चौक, सनौली रोड से होते हुए कथा स्थल सेक्टर 11-12 प्राचीन शिव मंदिर में पहुंची। शोभा यात्रा में सच्चा धाम ऋषिकेश से आए संत बलदेव व प्रयागराज से आई साध्वी सिद्धि ने भी हिस्सा लिया। कलश यात्रा का बाजारों में स्वागत किया गया। जगह-जगह तोरण द्वार लगाए गए। शोभायात्रा में आगे-आगे बैंड बाजे ढोल नगाड़े चल रहे थे। श्री सच्चा कृपा फाउंडेशन सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्रीमछ्वागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रधान गुलशन चुघ ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 से 12 बजे तक प्रयागराज से आए ब्राह्मणों द्वारा महायज्ञ किया जाएगा। शाम 4 बजे से गुरु मां (अमिता वाजपेयी) कथा स्थल पर भगवतकथा की अमृत वर्षा करेंगी। एक मार्च को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं कथा का विश्राम होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जोगेंद्र कमल, र¨वद्र चुघ, चुन्नी लाल लखीना, अशोक चुघ, ओमप्रकाश रेवड़ी, हैप्पी चुघ, सन्नी रामदेव, सागर चुघ, स्वपनिल जुनेजा, ईश जुनेजा, पवन चुघ, पंडित सौरभ शास्त्री व राजू शर्मा मौजूद रहे। भागवत कथा में आज श्रीमद् भागवत शुक्रवार को पंचाग पूजन एवं मंडप प्रवेश होगा। इसमें श्रीमद् भागवत महात्म्य व्यास नारद संवाद, कुंती स्तुति किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें