सेवा में जुटीं महिलाएं, सुबह सात बजे पहुंच जाती हैं खाना बनाने
सेक्टर 11-12 में हनुमान सभा रोजाना 800 पैकेट भोजन तैयार कर रही है। पिछले 10 दिनों से यह अभियान चला हुआ है। अभियान को सफल बनाने में आसपास रहने वाली महिलाएं भी जुटी हुई हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत :
सेक्टर 11-12 में हनुमान सभा रोजाना 800 पैकेट भोजन तैयार कर रही है। पिछले 10 दिनों से यह अभियान चला हुआ है। अभियान को सफल बनाने में आसपास रहने वाली महिलाएं भी जुटी हुई हैं। सुबह सात बजे ही महिलाएं हनुमान सभा में आ जाती हैं। फिर खाना बनाने में जुट जाती है। खाने बनाने के बाद ही महिलाएं घर जाती हैं। हनुमान सभा में संतोष देवी व उनकी पड़ोसन रानी रोजाना खाने बनाने के लिए पहुंच रही है। महिलाओं का कहना है कि परिवार का पूरा सहयोग है। घर में अन्य सदस्य काम कर लेते हैं। वे खाना बनाने के लिए स्वयं आ जाती है। संकट की इस घड़ी में समाज के लिए काम करना अच्छा लगता है। प्रभु से यही कामना है कि जल्द से जल्द कोरोना महामारी से छुटकारा मिले। भोजन की व्यवस्था में संतोष देवी के पुत्र यतिन गांधी भी लगे हुए हैं। भोजन बनाने से बांटने में रिक्की गांधी, हैप्पी, सनी, ललित, मन्नी, लवली सहयोग दे रहे हैं। --महावीर-------