छह दिन की नवजात को ले वोट डालने पहुंची प्रसूता
चुनाव के दौरान मतदान को लेकर मातृशक्ति में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं का अहोई अष्टमी का व्रत था। जिसे महिलाएं अपने बच्चों की सुख समृद्धि के लिए रखती हैं। व्रत के बावजूद भी बूथ पर महिलाओं की लाइने देखने को मिली। गांव उरलाना कलां वासी महिला अंजलि पति संजय पंवार के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची।
संवाद सूत्र, थर्मल : चुनाव के दौरान मतदान को लेकर मातृशक्ति में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं का अहोई अष्टमी का व्रत था। जिसे महिलाएं अपने बच्चों की सुख समृद्धि के लिए रखती हैं। व्रत के बावजूद भी बूथ पर महिलाओं की लाइने देखने को मिली। गांव उरलाना कलां वासी महिला अंजलि पति संजय पंवार के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची। अंजलि ने छह दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था। अंजलि ने कहा कि मत के अधिकार के साथ मतदान करना हमारा कर्तव्य भी है। जितना मतदान अधिक होगा, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा।