महिला ने फैक्ट्री से कपड़े के140 थान ढाई लाख रुपये में बेच डाले
देवी मूर्ति कॉलोनी के सचिन गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी देसराज कॉलोनी में भगवती टेक्सटाइल के नाम से कंबल की फैक्ट्री है।
पानीपत, जेएनएन। देवी मूर्ति कॉलोनी के सचिन गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी देसराज कॉलोनी में भगवती टेक्सटाइल के नाम से कंबल की फैक्ट्री है। देसराज कॉलोनी की मीरा नामक महिला फैक्ट्री से हर रोज आठ से दस थान फलवे बांधने के लिए घर ले जाती थी। वे लगभग 200 थाना घर ले जा चुकी है। महीने के अंत में रिकार्ड की जांच की तो 140 थान कम मिले। जांच की तो पता चला कि मीरा ने 140 थान करीब ढाई लाख रुपये में किसी व्यक्ति को बेच दिए हैं। मीरा फैक्ट्री के ही मजदूर के मोबाइल फोन से अन्य व्यक्ति को कॉल करती थी। उसी व्यक्ति को थान बेचे गए हैं। इसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है। आरोपित महिला ने थान बेचे जाने की बात स्वीकार कर ली है। किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थान खरीदने वाले व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है।