Move to Jagran APP

ससुराल के बाहर धरना देकर बैठी बहू, मचा हंगामा, जानिए पूरा मामला

करनाल में एक बहू ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। सास ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इसके बाद माता पिता सहित वह धरने पर ही बैठ गई। उसने गृहमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 10:26 AM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 10:26 AM (IST)
ससुराल के बाहर धरना देकर बैठी बहू, मचा हंगामा, जानिए पूरा मामला
घर के बाहर धरने पर बैठी महिला।

घरौंडा (करनाल), संवाद सहयोगी। अग्रसेन कालोनी मे एक महिला अपने घर मे प्रवेश करने  के लिए पिछले दो दिन से घर के बाहर धरना देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। महिला अपने मायके वालों के साथ ससुराल के बाहर धरना देकर बैठ गई। पुलिस को लिखित शिकायतके बाद भी महिला अपने घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाई। देर रात पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और मामला सुलझाने का प्रयास कर रही है।

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र निवासी सुखबीर ने बताया कि उसने अपनी बेटी दीक्षा की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व घरौंडा के अग्रसेन कालोनी  निवासी अमित पुत्र रामेश्वर के साथ की थी। उनकी बेटी डेढ़ वर्ष से अपने मायके मे ही रह रही थी। सुखबीर के अनुसार  उनकी लड़की का ससुराल पक्ष के साथ कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था। दीक्षा को ले जाने के लिए अक्सर विवाद होता था। कई बार आपसी पंचायत भी हुई लेकिन दीक्षा के ससुराल पक्ष उनकी बेटी को ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। करीब डेढ़ वर्ष बाद  मंगलवार को बेटी अपनी ससुराल आ गई। 

दीक्षा ने बताया कि जैसे ही अपने घर पहुंची तो सास ने मुझे धक्के देकर बाहर निकाल दिया। इसकी सुचना मैंने अपने माता पिता को दी तो मेरे माता पिता भी आ गए और उन्होंने ससुराल पक्ष से बात करनी चाही लेकिन सास ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद महिला और  माता पिता बाहर घर के दरवाज़े पर ही बैठ गए। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंच गई और महिला व ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुराल पक्ष वाले महिला को अपने घर ले अंदर ले जाने पर राजी नहीं हुए। दीक्षा ने बताया कि घर के बाहर दो दिन से  न्याय की गुहार लगा रहे है लेकिन  उसे न्याय नहीं मिल पाया है।

लड़की के पिता को जबरन उठाया

लड़की के पिता सुखबीर ने बताया कि देर रात थाना प्रभारी दीपक पुलिस बल के साथ मौक़े पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन उठाकर थाने ले गए।

महिला ने गृह मंत्री से लगाई गुहार

अपने पिता को जबरन पुलिस द्वारा उठा ले जाने व न्याय की मांग को लेकर पीड़ित महिला दीक्षा ने फोन के माध्यम से गृहमंत्री अनिल विज को पूरे मामले की सूचना देते हुए न्याय की गुहार लगाई। महिला का दावा है कि उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है। वहीं मामले को बढ़ता देख देर रात महिला एस एच ओ मंजीत मौक़े पर पहुंचीं और दोनों पक्षों को थाने बुला लिया।

अग्रसेन कालोनी में एक महिला द्वारा अपने मायके वालों के साथ अपने घर के बाहर बैठने की सूचना मिली। पुलिस ने मौक़े पर जाकर दोनों पक्षों को थाने बुला लिया है। शिकायत के आधार पर कार्यवाही अमल मे लायी जाएगी।

थाना प्रभारी दीपक कुमार, घरौंडा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.