विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में सड़क हादसा, जीटी रोड पर पिकअप की टक्कर से महिला की मौत

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:28 PM (IST)

पानीपत में जीटी रोड पार कर रही 45 वर्षीय गायत्री को एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत ...और पढ़ें

जीटी रोड पार कर रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत।

जीटी रोड पार कर रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत।

HighLights

  1. पानीपत जीटी रोड पर पिकअप ने महिला को टक्कर मारी।

  2. गंभीर घायल गायत्री की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई।

  3. दिव्यांग पति के परिवार की एकमात्र कमाने वाली थीं।

जागरण संवाददाता, पानीपत। शिव नगर में अनाज मंडी के पास शुक्रवार शाम जीटी रोड पार कर रही 45 वर्षीय गायत्री को पिकअप ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गायत्री को पिकअप में सवार तीन लोग अस्पताल ले गए।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक रेफर किया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

राज नगर निवासी उनके पति श्रीराम चौधरी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वे दोनों हाथ पकड़कर सड़क पार कर रहे थे, तभी पिकअप ने गायत्री को टक्कर मार दी। करीब 15 साल पहले करंट लगने से श्रीराम दोनों हाथों से दिव्यांग हो गए थे।

इसके बाद गायत्री दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। परिवार में पांच बच्चे हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो छोटे बेटे माता-पिता के साथ रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति गायत्री की कमाई पर निर्भर थी।