नौकरी में झांसे में यूं फंसी महिला, 3 महीने तक बंधक करवाया जिस्मफरोशी का धंधा
अंबाला में पति से अलग रह रही महिला को नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद महिला को बंधक बनाकर देहव्यापार में धकेल दिया। उसे तीन महीने तक बंधकर बनाए रखा। युवती ने किसी तरह से बहन से संपर्क करके पुलिस की मदद ली।
पानीपत/अंबाला, जेएनएन। पति से अलग रहकर नौकरी तलाश कर रही महिला को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। तीन महीने तक इस महिला का बंधक बनाकर रखा। किसी तरह महिला ने अपनी बहन से संपर्क किया, जिसके बाद उसकी बहन ने पुलिस की मदद से उसे छुड़ाया। इस संबंध में पुलिस मंदीप, रानी, सोनिया का नाम आया है, जिस पर केस दर्ज हुआ है। इनका पुलिस रिमांड लिया गया है, जबकि उनसे पूछताछ की जा रही है।
अंबाला कैंट की रहने वाली एक महिला की शादी फतेहाबाद में हुई थी। उसका पति से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह अंबाला कैंट में रहने लगी। इसी दौरान उसकी पति से दोबारा बातचीत होने लगी, जिस पर परिजनों ने भी एतराज जताया। इसी के चलते वह अंबाला शहर माडल टाउन में रहने लगी। इसी दौरान वह सोनिया नामक महिला के संपर्क में आई, जिसने जंडली की महिला रानी से मिलवाया। बस यहीं से शातिरों ने महिला को बहला फुसलाकर अपने पास रख लिया।
इसके बाद महिला को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। महिला ने इस दौरान निकलने की कोशिश की, लेकिन उसे पहरे में रखा जाता और किसी से बात तक करने नहीं दी जाती। इसी दौरान महिला ने किसी तरह मोबाइल से अपनी बहन से संपर्क साधा और सारी बात बताई। उसकी बहन सेक्टर नौ अंबाला शहर थाना में पुलिस को सारी बात बताई। इस पर पुलिस ने जंडली में उक्त मकान पर छापा मारा और दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार किया है। महिला का मेडिकल कराया गया है, जबकि कोर्ट के सामने बयान भी दर्ज कराए गए हैं। थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि नियम अनुसार कार्रवाई की गई है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें: मूवी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी पेपर लीक की प्लानिंग, चाय वाले से लेकर सब इंस्पेक्टर शामिल
ये भी पढ़ें: नकल माफिया में 12वीं से लेकर बीटेक पास, फिर हरियाणा के इस शहर का नाम बदनाम
ये भी पढ़ें: ग्राम सचिव पेपर लीक के लिए मास्टर माइंड के बाद थे प्लान ए और बी, रोहतक में रची गई थी साजिश
ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन क्लासेज में चला आपत्तिजनक वीडियो, ये 3 नाम आए सामने