Move to Jagran APP

यमुनानगर में जिस महिला से किया दुष्कर्म, अब फिर से लूट ली उसकी अस्‍मत

यमुनानगर में एक महिला के साथ दो बार दुष्‍कर्म होने का मामला सामने आया है। कैथल में भी एक महिला ने अपने देवर पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 07:31 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 07:31 PM (IST)
यमुनानगर में जिस महिला से किया दुष्कर्म, अब फिर से लूट ली उसकी अस्‍मत
यमुनानगर में जिस महिला से किया दुष्कर्म, अब फिर से लूट ली उसकी अस्‍मत

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में एक महिला के साथ दो बार दुष्‍कर्म होने का मामला सामने आया है। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बच्चा गांव निवासी शंटी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने एसपी को शिकायत दी। एसपी के आदेशों के बाद आरोपित पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2013 में उसका पति खनन का कार्य करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात छछरौली क्षेत्र के गांव बच्चो निवासी शंटी के साथ हुई। वह घर पर आने जाने लगा। एक दिन अकेला पाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपित उस पर फिर से दबाव बनाने लगा। जिस पर उसके खिलाफ शिकायत दी। आरोपित को पकड़ा गया। इसके बाद से ही वह उसके साथ रंजिश रखने लगा। 27 जुलाई 2020 को आरोपित ने उसे घर से उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

विवाहिता ने लगाया देवर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप

कैथल : तितरम थाना पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की महिला ने अपने देवर पर मारपीट और दुष्कर्म का ओरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पति और एक अन्य व्यक्ति पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपित राजेश, सुरेश व संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इसी प्रकार एक अन्य मामले में कैथल के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। उसके पति जल्मू ने उसका साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाए। देवर जगबीर ने छेड़छाड़ की और भतीजे रङ्क्षवद्र ने दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मामले की जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.