Move to Jagran APP

बरात से पहले पहुंची अर्थी, चीख पुकार में दबी शहनाई गूंज

भतीजी की शादी की शॉपिंग के लिए परिजन सहारनपुर गए थे। तभी सड़क हादसे में महिला की जान चली गई और चार लोग घायल हो गए। रास्ते पर महिला तड़पती रही, लेकिन किसी ने वाहन नहीं रोका।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 10:40 AM (IST)
बरात से पहले पहुंची अर्थी, चीख पुकार में दबी शहनाई गूंज
बरात से पहले पहुंची अर्थी, चीख पुकार में दबी शहनाई गूंज

पानीपत, जेएनएन। जेठानी की बेटी की शादी की शॉपिंग करने के बाद घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके साथ कार में बैठे परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा सहारनपुर के शाहजहांपुर में पुलिस चौकी के नजदीक शनिवार रात हुआ। वहां से लौट रहे करनाल के कुछ लोगों ने घायलों को यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। सहारनपुर पुलिस रविवार को यमुनानगर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

करनाल के गांव बलड़ी निवासी राजकुमार ने बताया आठ फरवरी को उसके बड़े भाई रामदास की लड़की लक्ष्मी की शादी जींद के गांव अंटा में होनी है। 26 जनवरी की सुबह उसकी पत्नी 26 वर्षीय रेखा रानी बड़े भाई रामदास, मामा के लड़के बूढ़ाखेड़ा गांव निवासी जसविंद्र, जीजा सुलतान व बहन मीना के साथ सहारपुर में खरीदारी करने गए थे। वे जीजा सुलतान के एक रिश्तेदार की कार लेकर गए थे जिसे मामा का लड़का जसविंद्र चला रहा था। 

रात नौ बजे हुआ हादसा
खरीदारी करते हुए उन्हें देर हो गई। शनिवार रात करीब नौ बजे वे जब घर लौट रहे थे तो सहारनपुर के शाहजहांपुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अगली सीट पर बैठी रेखा को काफी चोट आई।

करनाल के लोगों ने करवाया ट्रामा सेंटर में भर्ती
राजकुमार ने बताया कि उन्हें रात करीब 10 बजे इस हादसे के बारे में पता चला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां पर हादसा हुआ वहां से उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की तीन एंबुलेंस गुजरी परंतु किसी के भी चालक ने उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया। सभी घायल काफी देर तक मौके पर ही पड़े रहे। 

जीजा के गांव के लोगों ने की मदद
वहां से उसके जीजा के गांव के कुछ लोग अपनी कार से जा रहे थे। उन्होंने उसके जीजा को पहचान लिया और सभी को अपनी कार में यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे। ज्यादा चोट लगने के कारण रेखा की मौत हो गई। जबकि रामदास, जसविंद्र, सुलतान व मीना को भी चोट लगी जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के स्टाफ ने रेखा के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। रविवार सुबह सहारनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.