महिला की हत्या कर तेजाब से जलाया चेहरा, खेत में फेंक गए शव Panipat News
महिला की हत्या कर तेजाब से चेहरा जलाया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। तेजाब डालकर चेहरा क्षत-विक्षत किया गया है।
पानीपत/कैथल, जेएनएन। कैथल में महिला की हत्या कर चेहरे को तेजाब से जलाया गया है। नैना गांव के खेत में शव मिलने से लोगों में दहशत है। हत्यारे ने पहचान छुपाने को महिला का चेहरा तक जला दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या कर शव खेतों में फेंकने की बात सामने आई है।
नैना गांव में गन्ना के खेतों में एक महिला का शव मिला है। चेहरे पर तेजाब डालकर शव को खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया गया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या कर शव खेतों में फेंकने की बात सामने आई है। पूंडरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
गांव के व्यक्ति ने दी शिकायत
पुलिस गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की कार्रवाई में लगी हुई है। महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। गांव नैना सहित आसपास के गांव में घटना को लेकर चर्चा रही।
चेहरे पर चोट के निशान
पूंडरी पुलिस थाना से मामले के जांच अधिकारी मान सिंह ने बताया कि गांव के लोगों ने खेतों में शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो मिला का शव था। चेहरे पर चोट के निशान हैं। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद रिपोर्ट आने पर हत्या कैसे हुई इसकी पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।