Move to Jagran APP

छेड़छाड़ से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम तो आरोपी ने दे दी जान

जेठानी का भाई महिला से छेड़छाड़ करता था। इससे आहत महिला ने फंदा लगा दिया। आरोपी को पता चला तो उसने भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 10 Feb 2018 01:27 PM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2018 10:25 AM (IST)
छेड़छाड़ से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम तो आरोपी ने दे दी जान
छेड़छाड़ से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम तो आरोपी ने दे दी जान

जेएनएन, पानीपत। छेड़छाड़ से आहत शहर की वधावा राम कालोनी निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, जिस युवक पर आरोप था, उसने भी ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। वह महिला की जेठानी का भाई था। महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत अपने पति से फोन पर की थी, वह आधे घंटे बाद पहुंचा तो फांसी पर लटकी मिली।

loksabha election banner

फांसी लगाने के पहले प्रियंका (21) ने शुक्रवार दोपहर पति संजय को फोन करके बताया कि जेठानी के भाई गगन ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। संजय ने जल्द घर आने की बात कही। लगभग तीस मिनट बाद वह घर पहुंचा तो प्रियंका फंदे पर झूलती हुई मिली। इतने में उसके भाई टीनू के फोन पर सूचना आई कि छेड़छाड़ करने वाले उसके साले गगन ने भी सेक्टर 6 के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। 23 वर्षीय गगन जींद के सफीदों के खेड़ी गांव का रहने वाला था।

परिजनों ने बताया कि टीनू उनके साथ घर में ही रहता था। बीच में वह अपने दवा सप्लाई करने के काम से रोहतक चला गया था। अब फिर वह लगभग डेढ़ साल से जीजा मोनू के पास आकर रहने लगा था। प्रियंका उसको भाई कहती थी। प्रियंका की भाभी कंचन ने बताया कि लगभग ढाई महीने पहले प्रियंका मायके आई थी। 8-10 दिन घर रहने के बाद भी वह ससुराल जाने से इनकार कर रही थी। उसने घरेलू अनबन का कारण बताया, लेकिन सच्चाई नहीं बताई।

यह भी पढ़ेंः प्रेमिका के भाई ने दी धमकी तो युवक ने डर से उठाया खौफनाक कदम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.