महिला ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
न्यू आरके पुरम की काजल ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित अक्सर उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट कर दहेज की मांग करते है।
जागरण संवाददाता, पानीपत: न्यू आरके पुरम की काजल ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित अक्सर उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट कर दहेज की मांग करते है। जेवरात लाने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर आरोपितों ने उसे घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने आरोपित पति दीपक और ससुराल पक्ष के अन्य लोगोंके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। देवरानी ने दिया धक्का, सीढि़यों से गिरी जेठानी
जागरण संवाददाता, पानीपत: पचरंगा बाजार की रेखा ने बताया कि 5 नवंबर को घर में बच्चों की लड़ाई होने के कारण वह देवर के घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि देवरानी प्रोमिला ने उसे सीढि़यों से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे उसे काफी चोटें आई है। पुलिस ने आरोपित देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूने मकान से एलइडी और सामान चोरी
जागरण संवाददाता, पानीपत: सिद्धार्थ नगर के अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को उनके मामा के घर में चोरी हो गई। चोर कमरे से एलइडी और अन्य काफी सारा सामान चुराकर ले गए। पिता राजीव मामा के घर पहुंचे तो टूटे ताले देख उन्हें वारदात का पता चला। मामा उदय प्रताप सिंह बीमार होने के कारण लगभग दो माह पहले परिवार सहित गांव भादोही बनारस चले गए थे। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।