Move to Jagran APP

पानीपत में युवक की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर ही शक की सुई, रहती थी अनबन

अनिल पत्नी संगीता के चरित्र पर संदेह करता था। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पड़ोसी बीच-बचाव भी करते थे। अनिल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने करीब दस बजे 100 नंबर पर काल की। संगीता भी मौके पर थी। पुलिस जांच में जुटी है

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:47 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 12:47 PM (IST)
पानीपत में युवक की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर ही शक की सुई, रहती थी अनबन
पुलिस को हत्‍या का शक मृतक की पत्‍नी पर ही है

पानीपत, जेएनएन। पानीपत जिले में जावा कालोनी में मंगलवार सुबह घर में फैक्ट्री में काम करने वाले कामगार की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का शक पत्नी पर जताया गया है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के मथुरा गांव का अनिल (26) जावा कालोनी में रहता था और फैक्ट्री में काम करता था। अनिल पत्नी संगीता के चरित्र पर संदेह करता था। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पड़ोसी बीच-बचाव भी करते थे।

loksabha election banner

अनिल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने करीब दस बजे 100 नंबर पर काल की। संगीता भी मौके पर थे। थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस संगीता से पूछताछ कर हत्या की वजह का पता लगा रही है। इंस्पेक्टर हरविंद्र सिंह ने बताया कि अनिल की हत्या किसने और क्यों की है। इसका पता लगाया जा रहा है। हत्या का संदेह मृतक की पत्नी पर है।

विकास नगर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी थी पति की हत्या

विकास नगर की गीता ने प्रेमी दीपक के साथ मिलकर पति हरबीर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव को घर में दफना दिया था। घर का पुननिर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान घर के आंगन से हरबीर की खोपड़ी व हड्डी मिली। इसके बाद ही पुलिस ने हत्या आरोपित गीता को काबू किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.