लापता हुई पत्नी की सामने आईं कुछ ऐसी तस्वीरें, पति के उड़े होश
छावनी के रामनगर के दंपति के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इसी बीच पत्नी घर से कहीं चली गई। पति के मोबाइल पर जब पत्नी की अश्लील फोटो आईं तो वह हैरान रह गया। उसने पुलिस को शिकायत दी।
पानीपत/अंबाला, जेएनएन। छावनी के रामनगर में रहने वाले दंपति का कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। उसके बाद से उसकी पत्नी लापता हो गई। तलाश करने के बावजूद वह नहीं मिली। कुछ दिन बाद जब उसकी अश्लील फोटो उसके व्हाट्सएप पर आईं तो वह हैरान रह गया।
पीडि़त ने बताया कि पत्नी कुछ दिन पूर्व घर से झगड़ा करके लापता हो गई है। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी दौरान पति को अपनी पत्नी की कुछ अश्लील फोटो मिली जो कि उसे मोहम्मद शहजाद निवासी मेरठ ने भेजी। पत्नी का पता करने के लिए मोहम्मद को फोन किया तो उसने उसे जान से मारने और अपनी पत्नी को भूल जाने की धमकी दी। पुलिस ने मोहम्मद शहजाद के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं के खिलाफ महेशनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
2006 में हुई थी शादी
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में विकासपुरी निवासी युवती के साथ हुई थी। मौजूदा समय में उसके पास शादी के बाद दो बच्चे है। हालांकि पत्नी के साथ कई बार झगड़ा हो जाता था और मनमुटाव चल रहा था। 19 दिसंबर को महिला किसी को बिना बता घर से कहीं चली गई। जब वह घर वापस नहीं आई तो पति व अन्य परिजनों ने उसे रिश्तेदारी के अलावा अपने जानकारों के यहां भी काफी तलाश किया। परंतु उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।
मेरठ से शहजाद ने भेजी अश्लील फोटों
इसी बीच पति के पास अपनी पत्नी की कुछ अश्लील फोटो आई जो कि उसे मेरठ निवासी मोहम्मद शहजाद ने भेजी। ऐसे में शिकायतकर्ता को अपनी पत्नी गायब होने के पीछे शहजाद पर शक हुआ तो उसने उसे मेरठ फोन अपनी पत्नी बारे पूछा। लेकिन मेरठ निवासी आरोपित ने फोन पर शिकायतकर्ता को धमकी दी कि वह अपनी पत्नी को भूल जाए, अन्यथा दोबारा उससे कोई संपर्क करने पर ङ्क्षजदगी से हाथ धोना पड़ जाएगा। ऐसे में अब पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर महेशनगर थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।