शादी को अभी दो महीने भी नहीं हुए, पत्नी ने तलाक की धमकी दी तो नहर में कूदा
पानीपत में शादी के सवा महीने बाद ही युवक ने आत्महत्या के लिए कदम उठाया। पत्नी ने दी तलाक की धमकी दी तो पहले जहर खाया बचा तो नहर में कूदा। बिंझौल निवासी दोस्त के जीजा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बचाई जान।
पानीपत, जेएनएन। रिश्तों का तानाबाना बिगड़ता जा रहा है। शादी के सवा महीने बाद पत्नी ने तलाक मांगा तो युवक ने पहले जहर खाया। बचने पर दो दिन बाद दिल्ली पैरलल नहर में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। दोस्त के जीजा और दोस्तों ने उसे बचा लिया।
शिवनगर के देशराज ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा संजय कोरियर कंपनी में नौकरी करता है। 26 दिसंबर 2020 को संजय की कुटानी रोड की अंजली से शादी हुई थी। चार दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो अंजली की मां और दादी उसे ससुराल से मायके ले गई। संजय ने पत्नी को फोन किया तो उसने आने से मना कर दिया। इसके बाद संजय ने घर में ही जहर खाने का प्रयास किया। संजय ने सोमवार को फिर फोन किया तो पत्नी से तलाक की धमकी दे दी।
इसके बाद संजय बिंझौल नहर पर पहुंचा और अपने दोस्त के जीजा विनोद को जानकारी दी। विनोद अपने दोस्त विकास को लेकर तुरंत बिंझौल नहर पर पहुंचा। संजय ने दोनों को देखते ही नहर में छलांग लगा दी।
बिंझौल निवासी विनोद और विकास भी संजय के पीछे-पीछे नहर में कूद गए और मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। मुंह में ज्यादा पानी जाने के कारण संजय की हालत खराब हो गई। दोस्तों ने संजय को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्बा, हर कोई कर रहा सलाम
यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा