Move to Jagran APP

Weather Update: मौसम ने बदली करवट, सुबह कोहरा, फिर बारिश, दो दिन कड़ाके की ठंड

Weather Update सुबह कोहरे के बाद अचानक बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में तापमान एक बार फिर छह डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 02:14 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 09:54 AM (IST)
Weather Update: मौसम ने बदली करवट, सुबह कोहरा, फिर बारिश, दो दिन कड़ाके की ठंड
Weather Update: मौसम ने बदली करवट, सुबह कोहरा, फिर बारिश, दो दिन कड़ाके की ठंड

पानीपत, जेएनएन। Weather Update हरियाणा के कई क्षेत्र पानीपत सहित यमुनानगर, कैथल, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कोहरा छा गया। इसके बाद कुछ ही देर में घने बादल छा गए।

loksabha election banner

Panipat में सुबह कोहरा, फिर बारिश

पानीपत में दो दिन धूप निकलने के बाद शुक्रवार को सुबह में हल्का कोहरा छाया रहा। सर्द हवा और बूंदाबांदी ने ठंड का अहसास करा दिया। सुबह पौने दस बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की रफ्तार 5-6 किलोमीटर प्रति घंटे रही। 17 दिन के अवकाश के बाद स्कूल खुले। बच्चे उस ठंड में कंपकंपाते हुए बस्ते लेकर स्कूल पहुंचे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। हल्की धूप निकलेगी। बूंदबांदी भी हो सकती है।

 weather

Karnal में पांच डिग्री तक जाएगा न्‍यूनतम तापमान

करनाल में सुबह और रात के समय कोहरे की घनी चादर बिछ रही है। दृश्यता खासी घट गई है। बादल छाए हुए हैं, कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। ठंड भी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में करनाल का अधिकतम तापमान 13.2 और गिरावट के साथ न्यूनतम 5.0 रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई। मौसम केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

weather

Jind में भी बादल छाए 

जींद में बादल छाए हुए हैं। हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम 7 डिग्री है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ घंटों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

Kurukshetra में कोहरे की चादर

कुरुक्षेत्र में बुधवार शाम को घना कोहरा छाया हुआ था। देर रात को तेज हवा चलने से कोहरा कुछ छटा। सुबह  धुंध छाई रही। सुबह हल्के बादल छाये रहे। कभी धूप निकली तो कभी बादलों में छुप गए। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 9 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Kaithal में बूंदाबांदी की संभावना

कैथल सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छट गया। अभी आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। बुधवार की अपेक्षा आज अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद वर्मा के अनुसार आज देर रात से अगले 24 घण्टे तक बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी। बूंदाबादी होने पर गेहूं की फसल को नुकसान नहीं है,लेकिन  आलावृष्टि होती है गेहूं और सब्जियों की फसल खराब होगी।

Ambala में सुबह धुंध, फिर मौसम साफ

अंबाला में सुबह नौ बजे तक घनी धुंध की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें लेट रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि नौ बजे के बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिली हुई है।  

क्‍या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ

ऊझा कृषि विज्ञान केंद्र के संयोजक डॉ. राजबीर गर्ग का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए मौसम अच्छा है। ओलावृष्टि होने पर नुकसान हो सकता है। इन दिनों तापमान जितना रहना चाहिए उससे थोड़ा कम है। लेकिन इससे फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: Haryana के होनहार ने रैकेटलॉन चैंपियनशिप में पांच पदक जीत रचा इतिहास, बढ़ाया देश का मान

यह भी पढ़ें: सीएम मनोहरलाल ने कहा- खाएं यहां का और गुणगान करें पाकिस्तान का, अब नहीं चलेगा

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, धान खरीद में हुए घोटाले की CBI से हो जांच

यह भी पढ़ें: Australia की धरती पर गूंजेंगे गीता के श्लोक, मार्च मे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

यह भी पढ़ें: देश के 30 बाढ़ संभावित जिलों में अंबाला, बचाने को आपदा मित्र की तैनाती

यह भी पढ़ें: रादौर भाजपा मंडल के महामंत्री की मौत, परिजन तलाशते हुए खेत में पहुंचे तो लटका था शव

यह भी पढ़ें: फिल्मी कहानी सी वारदात, छह युवकों ने सफाईकर्मी को आठ गोली मारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.