Weather Update Panipat: सुबह शाम हल्की सर्दी का अहसास, रात के तापमान में गिरावट
सितंबर में तेज धूप ने झुलसा दिया तो अब मौसम करवट बदलने लगा है। दिन के वक्त भले ही गर्मी हो मगर सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों में ठंड और भी बढ़ने वाली है।
पानीपत, जेएनएन। सितंबर में तेज धूप ने झुलसा दिया तो अब मौसम करवट बदलने लगा है। दिन के वक्त भले ही गर्मी हो मगर सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों में पारा और भी गिरने वाला है। अक्टूबर में शुरू से ही हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और रात का तापमान घट जाता है। गुलाबी ठंड का अहसास अगले कुछ दिनों में होने लगेगा।
पानीपत में रविवार को सुबह ठंड महसूस कई गई। 10 बजे के बाद धूप तीखी होने से गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। अक्टूबर माह में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाएगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। नवंबर में बच्चों, बुजुर्गों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगेगी।
वायु गुणवत्ता का स्तर बिगड़ता जा रहा है। रविवार को वायु गुणवत्ता का स्तर 194 अंक रहा है। जो खतरनाक स्थिति में आता है। पिछले तीन दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ता जा रहा है। आने वाले समय में वायु प्रदूषण अधिक होगा। बार-बार चेतावनी के बाद भी पराली जलाने का खतरा बना हुआ है। बारिश में वायु प्रदूषण कम होता है।
घंटे दर घंटे तापमान
11 बजे 31 डिग्री सेल्सियस
12 बजे 33
एक बजे 33
2 बजे 33
3 बजे 33
4 बजे 32 डिग्री सेल्सियस
5 बजे 30 डिग्री
6 बजे 28 डिग्री
7 बजे 27 डिग्री सेल्सियस