Move to Jagran APP

हरियाणा में धुंध की दस्तक, अब 24 घंटे में शीतलहर का प्रकोप, जानें मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा में मौसम परिवर्तन हुआ है। अचानक कोहरे ने दस्‍तक दे दी है। कुरुक्षेत्र कैथल यमुनानगर सहित कई जिलों में वीरवार की सुबह से कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं शीतलहर की भी संभावना जताई जा रही है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 16 Dec 2021 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 10:15 AM (IST)
हरियाणा में धुंध की दस्तक, अब 24 घंटे में शीतलहर का प्रकोप, जानें मौसम पूर्वानुमान
हरियाणा में अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। हरियाणा के कई जिलों में वीरवार की सुबह से धुंध ने दस्तक दे दी है। धुंध के चलते वीरवार को सूर्य देवता के दर्शन देरी से हुए। ऐसे में ठंड बढ़ने पर लोग देर तक घरों में दुबके रहे और दिन का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को धुंध छाए रहने और उसके बाद शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। शीतलहर चलने से अगले सप्ताह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

loksabha election banner

दिसंबर माह का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही धुंध और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने पर लोगों को सुबह और शाम कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। ठंड बढ़ने पर सुबह और शाम को लोगों ने पार्कों में बैठना और सैर पर निकलना बंद कर दिया है।

शीतलहर चलने पर सामान्य से चार से पांच डिग्री तक कम होगा तापमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विवि के कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विशेषज्ञ डा. ममता ने बताया कि शुक्रवार को घना कोहरा छाने के साथ-साथ शनिवार से शीतलहर चलने की संभावना है। इससे हवा में नमी की मात्रा 100 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी और अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री तक कम हो सकता है। उन्होंने इस ठंड को गेहूं के लिए फायदेमंद बताया है। उन्होंने कहा कि धुंध के प्रभाव के चलते वीरवार को सूर्य के चमकने के अवधि भी पांच घंटे तीन मिनट रही है।

ठंड के चलते घरों से कम निकले लोग

सुबह और शाम की ठंड बढ़ने पर लोग घरों से कम निकले। सुबह देर तक लोग घरों में दुबके रहते हैं। शाम होते ही जल्दी घरों की ओर निकलना शुरू कर देते हैं। ठंड का असर बाजारों पर भी दिखने लगा है। वीरवार को बाजारों में भी सामान्य दिनों के मुकाबले सुबह-शाम की चहल पहल में कमी दिखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.