Move to Jagran APP

Weather: हरियाणा में ठंड का प्रकोप, अभी और सताएगी सर्दी, जानें मौसम विभाग ने क्‍यों किया अलर्ट

Weather Update हरियाणा में कोहरे के साथ न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में शीत लहर के साथ कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना बनी।राहत की संभावना कम।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:28 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 05:02 PM (IST)
Weather: हरियाणा में ठंड का प्रकोप, अभी और सताएगी सर्दी, जानें मौसम विभाग ने क्‍यों किया अलर्ट
हरियाणा में ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा।

करनाल, जागरण संवाददाता। बीते सप्ताह से लोग धूप के लिए तरस रहे हैं। ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। दिन के तापमान में भी रिकार्ड 6.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन व रात इतने ठंडे हैं कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। लगातार बढ़ रही ठंड परेशान कर रही है। हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड का दौर इस समय जारी है। मौसम विभाग ने भी संभावना जताई है कि आने वाले 24 घंटे में मौसम की यथास्थिति बनी रह सकती है। अभी राहत के आसार नहीं है।

prime article banner

18 जनवरी को बिगड़ेगी स्थिति

शीत लहर के साथ कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र में 18 जनवरी से स्थिति बिगड़ेगी। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर भारत को 21 जनवरी से प्रभावित करेगा। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

बीते एक सप्ताह से यूं ठंडा होता चला गया दिन का माहौल

तारीख अधिकतम तापमान

10 जनवरी 16.8 डिग्री सेल्सियस

11 जनवरी 12.0 डिग्री

12 जनवरी 14.4 डिग्री

13 जनवरी 13.2 डिग्री

14 जनवरी 12.8 डिग्री

15 जनवरी 11.2 डिग्री

16 जनवरी 10.0 डिग्री

नोट : यह आंकड़े मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।

एक सप्ताह में 6.8 डिग्री तक नीचे आया दिन का तापमान

बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो दिन का तापमान में सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो एक सप्ताह के अंदर गिरकर 10.0 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। करीब एक सप्ताह से धूप नहीं निकलने के कारण ठंड ओर अधिक गहरा गई, जिस कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

वाहनों की रफ्तार हुई थीमी, कुछ ट्रेन भी लेट

प्रदेश में बदल रहे मौसम के कारण जनजीवन पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण सड़क व ट्रेन मार्ग प्रभावित हुआ है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई तो वहीं कुछ ट्रेनें भी निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। करनाल की ओर से गुजरने वाली कुछ ट्रेन समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.