Move to Jagran APP

Weather Update: धुंध और शीतलहर के बीच मनेगा गणतंत्र दिवस समारोह, 24 घंटे में बदलेगा मौसम

धुंध और शीतलहर के बीच गणतंत्र दिवस समारोह हो सकता है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में धुंध छा सकती है। शीत लहर परेशान कर सकती है। रात के तापमान में भी गिरावट संभव है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 12:04 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 12:04 PM (IST)
Weather Update: धुंध और शीतलहर के बीच मनेगा गणतंत्र दिवस समारोह, 24 घंटे में बदलेगा मौसम
गणतंत्र दिवस समारोह में शीतलहर और कोहरा छा सकता हैैै।

पानीपत/करनाल, जेएनएन। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह धुंध व शीत लहर के बीच मनेगा। बारिश देने वाले सिस्टम यानी पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब कमजोर होते हुए पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिसके कारण उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। 

loksabha election banner

26 जनवरी को दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बादल और धुंध का प्रभाव बना रहेगा। जिसके कारण कई इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन की आशंका है, क्योंकि अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने की संभावना है। 26 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। तापमान में बदलाव के कारण सुबह और रात के समय सर्दी बढ़ जाएगी और शीतलहर जैसे हालात बन जाएंगे। 

26 जनवरी को अंबाला, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, चंडीगढ़, के कुछ हिस्सों में मध्यम से घनी धुंध छाने की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि धुंध कुछ ही समय में छट जाएगी। क्योंकि पश्चिमी हवाएं सुबह 9 बजे के आस-पास रफ्तार पकड़ लेगी, जिसके बाद धुंध से कुछ राहत मिल सकती है।

यह रहा सोमवार को मौसम का हाल

सोमवार को अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 92 फीसदी दर्ज की गई। हवा 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। सुबह हल्की धुंध व बादल छाये रहे।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.