Move to Jagran APP

Haryana Weather Update: हरियाणा में 15 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव, जानिए क्‍या कहते हैं मौसम विज्ञानी

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में उत्तर पश्चिम भारत में शुष्क मौसमी स्थितियों के कारण गिरेगा तापमान। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश 15 नवंबर के बाद तापमान में ओर गिरावट संभव। प्रदूषण के कारण नीचे नहीं आ पा रहा है तापमान।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 05:17 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 05:17 PM (IST)
Haryana Weather Update: हरियाणा में 15 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव, जानिए क्‍या कहते हैं मौसम विज्ञानी
15 नवंबर से हरियाणा के मौसम में बदलाव।

करनाल, जागरण संवाददाता। उत्तरी मैदानी इलाकों में 25 अक्टूबर से मौसम शुष्क बना हुआ है। सर्दियों की बारिश आमतौर पर पश्चिमी हिमालय के साथ-साथ उत्तरी मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण होती है। नवंबर के महीने में औसतन 3-4 पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंचते हैं। हालांकि इस बार पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में उत्तर भारत का मौसम अब तक शुष्क रहा जोकि असामान्य है। वहीं आने वाले एक या दो सप्ताह के लिए पश्चिमी हिमालय के पास किसी भी महत्वपूर्ण पश्चिमी विक्षोभ या मौसम प्रणाली की उम्मीद नहीं है।

loksabha election banner

जब भी पश्चिमी विक्षोभ के बीच एक अधिक अंतर होता है, हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलती हैं जो सर्दियों के दौरान सामान्य पैटर्न है। उत्तर पश्चिम से शुष्क और ठंडी हवाओं के लगातार प्रवाह से तापमान में गिरावट आ रही है। अब उम्मीद करते है कि उत्तरी मैदानी इलाकों का तापमान अगले सप्ताह तक धीरे-धीरे जारी रहेगा। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के कुछ जिलों और दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में अगले सप्ताह तक न्यूनतम एक अंक में हो सकते हैं। मौसमी विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती थी, जिससे सर्दियां बढ़ सकती थीं। लेकिन गंभीर वायु प्रदूषण ग्रीनहाउस प्रभाव के रूप में कार्य कर रहा है और न्यूनतम तापमान को गिरने नहीं दे रहा है।

प्रदूषण का स्तर तापमान गिरावट में बन रहा बाधा

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में एक्यूआई का स्तर सामान्य से ज्यादा है। यानि आबोहवा खराब है। यह तापमान गिरावट में बाधा बन रहा है। हवा में घूम रहे जहरीले कण से वातावरण में अभी गर्माहट बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का अभी इंतजार है, यदि कोई सक्रिय होता है तो तेजी से तापमान में गिरावट आ सकती है। 15 नवंबर के बाद तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विशेषज्ञों ने कहा कि तापमान धीरे-धीरे नीचे की ओर जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.