Move to Jagran APP

Panipat Weather Forecast: पानीपत में सुबह से ही छाए रहे बादल, उमस भरी गर्मी से राहत

पानीपत में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज बारिश तो कभी धूप से लोग बेहाल हैं। शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 01:59 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 01:59 PM (IST)
Panipat Weather Forecast: पानीपत में सुबह से ही छाए रहे बादल, उमस भरी गर्मी से राहत
Panipat Weather Forecast: पानीपत में सुबह से ही छाए रहे बादल, उमस भरी गर्मी से राहत

पानीपत, जेएनएन। औद्योगिक नगर में सुबह से बादल छाए रहे। सूर्य और बादलों की लुकाछिपी का खेल जारी रहा। तेज हवा चली। उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में एक अंक की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम को हल्की बारिश हो सकती है। प्रदूषण स्तर में शनिवार को सुधार रहा। सुबह सेक्टर 18 स्थित पीसीबी के वायु मापक सेंटर के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 59 एमजी रहा। जो सामान्य स्तर पर रहा।

एक सप्ताह पहले उमस भरी गर्मी से जो परेशानी थी उससे फिलहाल राहत मिली है। सुबह 10 बजे अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 बजे से 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आद्रता का स्तर अधिकतम 80 फीसद रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की संभावना नहीं है।

करनाल में अब सताएगी उमस और गर्मी

प्रदेश के कई दिनों से चल ही बरसात का सिलसिला रुक गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अब उमस व गर्मी का दौर शुरू होगा। 26 अगस्त तक बरसात की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि आंशिक बादल जरूर छा सकते हैं, लेकिन बरसात नहीं होगी। ऐसे में मौसम शुष्क होगा और गर्मी के साथ-साथ उमस बढ़ेगी, जो लोगों को परेशान कर सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 89 फीसदी दर्ज की गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.