Move to Jagran APP

Panipat Weather Forecast: मौसम में बदलाव, सुबह हल्की बूंदाबांदी, दिन भर बादल छाए

पानीपत में मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह हल्‍की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। वहीं दिन भर बादल छाए रहे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 06:39 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 06:39 PM (IST)
Panipat Weather Forecast: मौसम में बदलाव, सुबह हल्की बूंदाबांदी, दिन भर बादल छाए
Panipat Weather Forecast: मौसम में बदलाव, सुबह हल्की बूंदाबांदी, दिन भर बादल छाए

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में सुबह से ही बादल छाए रहे। नौ बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को बारिश होने थी, लेकिन सुबह बौछारें ही पड़ी। गर्मी और उमस से शहरवासियों को राहत मिली हुई है।

loksabha election banner

शाम तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है। नमी का स्तर 54 से 88 फीसद दर्ज किया गया है। बुधवार शाम से अरब सागर से भी नमी भरी हवा यहां पहुंचने लगी है। इससे वीरवार और शुक्रवार को अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

प्रदूषण स्तर 106 एमजी पर पहुंचा। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 80 एमजी था। जो 106 तक पहुंच गया। यह खतरनाक है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के बाद प्रदूषण स्तर में सुधार रहेगा।

कुरुक्षेत्र में उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, बरसात का इंतजार

पिछले तीन दिन से आसमान में बादल रहने से उमस बढ़ती जा रही है। लोगों को बरसात आने और गर्मी से राहत का इंतजार है। मौसम विशेषज्ञों की ओर से छह सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में वीरवार की सुबह का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा है। हवा में नमी की मात्रा भी 78 फीसद रही है। विशेषज्ञों के अनुसार चार और पांच सितंबर को कई जगह मध्यम बरसात के आसार बन रहे हैं। दिन में तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

आसमान में सुबह ही बादल छाए रहने से सूर्य देवता और बादलों के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा। इसके चलते मौसम में उमस का स्तर बढ़ा रहा। विशेषज्ञों के अनुसार बरसात के बाद ही लोगों को इस गर्मी से राहत मिल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.