Move to Jagran APP

Weather Updates News: हरियाणा में आज से बदला मौसम, इन शहरों में कोहरा छाया, बढ़ेगी ठंड

Haryana Weather Update हरियाणा में मौसम आज से बदलेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होगी। इसका असर मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। अभी सुबह और शाम बढ़ने लगी ठंड। आज सुबह कोहरा छाया।

By Pawan sharmaEdited By: Anurag ShuklaPublished: Tue, 08 Nov 2022 07:41 AM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2022 07:41 AM (IST)
Weather Updates News: हरियाणा में आज से बदला मौसम, इन शहरों में कोहरा छाया, बढ़ेगी ठंड
आज हरियाणा के कई शहरों में कोहरा छाया।

करनाल, जागरण संवाददाता। सर्द मौसम की आमद करीब होने के चलते उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास शुरू हो गया है। हरियाणा के कई शहरों में सुबह से कोहरा छाया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की स्थितियां बनी हैं। कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों तक बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। अभी कुछ दिन यह सिलसिला इसी प्रकार बना रह सकता है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नौ से दस नवंबर के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में व्यापक रूप से कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। 11 नवंबर से दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत में भी अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना है। केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का दौर जारी है। इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर कुछ समय तक चलने के आसार लगातार बने हैं। नौ नवंबर से इसके अक्षांश 30 डिग्री उत्तर तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसी के प्रभाव में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में काफी व्यापक प्रकाश के साथ मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।

इसी क्रम में नौ और दस नवंबर के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा, बर्फबारी के आसार बने हैं। उत्तराखंड में सात और पंजाब में 10 नवंबर को अलग-अलग जगह हल्की बारिश की संभावना है। दूसरी ओर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के भूमध्यरेखीय हिंद महासागर से दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दक्षिण श्रीलंका के निचले क्षोभमंडल स्तर तक भी कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। केरल और अन्य दक्षिण प्रदेशों में बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

तमिलनाडु-पुदुचेरी-कराइकालोन में 11 नवंबर को भारी वर्षा की संभावना है। तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर 10 और 11 नवंबर को 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। नौ नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में कम दबाव बनने की संभावना है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वातावरण में फिलहाल स्माग छाया रह सकता है। यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में हल्के काले बादल छाए रहने की स्थिति बनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.