श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलने से अमन भाई चारे की भावना जागृत होगी : कुलदीप
भजन उपदेशक कुलदीप ने कहा कि इक्ष्वाकु वंश के राजा दशरथ के पुत्र मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अंदर उज्जवल चरित्र सत्यवादी आदर्शवादी पक्षपात रहित और न्याय प्रियता के गुण मौजूद थे। देश के नागरिक यदि उनके दिखाए मार्ग पर चलें तो परिवारों के अंदर अमन भाई चारा प्रेम सछ्वाव की भावना जागृत होगी। फिर से देश विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त करेगा। भजन उपदेशक कुलदीप आर्य समाज मॉडल टाउन में चार दिवसीय संगीतमय राम कथा के प्रथम दिन बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में समाज सेवी राजेश चुघ व सुनीता ने ध्वजारोहण किया। यज्ञ के ब्रह्मा संजीव विद्यालंकार ने यज्ञ संपन्न करवाया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : भजन उपदेशक कुलदीप ने कहा कि राजा दशरथ के पुत्र मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अंदर उज्ज्वल चरित्र, सत्यवादी, आदर्शवादी पक्षपात रहित और न्याय प्रियता के गुण मौजूद थे। देश के नागरिक यदि उनके दिखाए मार्ग पर चलें तो परिवारों के अंदर अमन, भाई चारा, प्रेम सद्भाव की भावना जागृत होगी। फिर से देश विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त करेगा। भजन उपदेशक कुलदीप आर्य समाज मॉडल टाउन में चार दिवसीय संगीतमय राम कथा के प्रथम दिन बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में समाज सेवी राजेश चुघ व सुनीता ने ध्वजारोहण किया। यज्ञ के ब्रह्मा संजीव विद्यालंकार ने यज्ञ संपन्न करवाया।
उपदेशक कुलदीप ने कहा कि भगवान कृष्ण और श्रीराम हजारों वर्षों के बाद भी हमारे तन-मन में बसे हुए हैं। भारत की आत्मा में समाए हुए हैं। जिस प्रकार खाली पड़े खेत में खरपतवार जैसी अनावश्यक वस्तुएं उग आती है। उसी प्रकार हमारे मन के अंदर भी तरह-तरह के विषय उत्पन्न होते रहते हैं। उन सब से बचने के लिए हमें सत्संग स्वाध्याय व अच्छे ग्रंथों का पठन-पाठन करना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर असली कमाई सब भूल गए भजन की प्रस्तुति भी दी।
कार्यक्रम में आर्य समाज मॉडल टाउन के प्रधान ओपी डावर, सरिता आहूजा, शशि अग्रवाल, इंद्रमोहन आहूजा, अलका रामदेवी, आशु दोहन, दिनेश, शक्ति ठकराल, कृष्णा खटकड़, सविता मदान, पुष्पा दुआ मौजूद रहे।