मतदान शुरू, सर्द हवाओं ने रोकी बूथ में मतदाताओं की भीड़, जानिए कितना फीसद हुआ
नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे तक महज 9.03 फीसद मतदान हुआ है। मतदान फीसद को देखते हुए प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
पानीपत, जेएनएन। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। हालांकि पानीपत के कई बूथों में सुबह 11 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। कुछ ही मतदाता बूथ पर नजर आए। सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो चुका था।
सुबह 11 बजे तक 9.03 फीसद वोट डाले गए। शहर के कुछ बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई, कुछ में सन्नाटा पसरा रहा। कुछ एक जगह हंगामे की भी सूचना आई।
सुबह 9 बजे: 3.08 फीसद मतदान हुआ। दो घंटे के बाद मतदान का प्रतिशत 9.03 फीसद पहुंच गया। वार्ड नंबर 17 के बूथ नंबर 5 पर सर्वप्रथम तारा देवी ने सुबह 7.40 बजे मतदान किया। पावर हाउस में मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई। वोट डालने के दौरान धक्का मुक्की भी हुई। राजनगर के ज्ञानदीप स्कूल में भी मतदाताओं की भीड़ रही। तहसील कैंप, वार्ड नंबर 3, नूरवाला, सेक्टर 13-17 और सेक्टर 18 में मतदान सामान्य रूप से चल रहा है।
सुबह 10 बजे : रिसालू गांव के मलिक एंक्लेव में सुबह 10 बजे तक 4 फीसद वोटिंग हुई। निगम में इस बार शामिल होने के बाद पहली बार बूथ बनाया गया है। इस केंद्र पर 1260 वोट है। मुस्लिम समुदाय के मुहल्ला गोस अलीशाह का वोट पाइट संस्कृति स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है। बूथ नंबर 5 पर 1412 कुल वोट है। सुबह 10:30 बजे तक 330 पोलिंग हुई। दोपहर 12 बजे तक शहर के 278 मतदान केंद्रों पर किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
सुबह 11 बजे : चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 11 बजे तक 9.03 फीसद वोट डाले गए।
मॉडल टाउन में हंगामा
निगम चुनाव के दूसरे कार्यकाल के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे मॉडल टाउन में कांग्रेस की प्रत्याशी अंशु कौर पाहवा के समर्थक पोस्टर उतारने लगें। भाजपाइयों ने इसका विरोध किया।