आश्रम में मनाई जाएगी स्वामी विवेकानंद की जयंती
जागरण संवाददाता, समालखा पंट्टीकल्याणा स्थित गांधी स्मारक निधि आश्रम में आगामी 12 जनवरी को गांधी स्
जागरण संवाददाता, समालखा
पंट्टीकल्याणा स्थित गांधी स्मारक निधि आश्रम में आगामी 12 जनवरी को गांधी स्मारक निधि चाइल्ड लाइन द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। चाइल्ड लाइन की कोर्डिनेटर सुनीता शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने समाज व देश के विकास को लेकर अच्छे काम किए। ऐसे महापुरुष का जीवन हमें अच्छे मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने के प्रति प्रेरित करता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम मोहित अग्रवाल होंगे, जबकि अध्यक्षता राज्य बाल संरक्षण आयोग हरियाणा की सदस्य सुनीता देवी करेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर ग्यारह बजे होगा। इस मौके पर आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी राजबीर सिंह रावत, ट्रस्टी रामेश्वर छौक्कर, मंत्री धर्मबीर शर्मा भी मौजूद होंगे।