Move to Jagran APP

वार्षिक खेलों में दिखाया उत्साह, जमकर दौड़े और कूदे

आर्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार को 66वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने लंबीकूद शॉटपुट जैवलीन थ्रो डिस्कस थ्रो और विभिन्न दूरी की दौड़ में दम दिखाया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि प्रो. दिनेश राणा ने कहा कि शैक्षिकण और सांस्कृतिक क्षेत्र की तरह खेल में भी कॉलेज के विद्यार्थियों की उपलब्धियां शानदार हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 09:00 AM (IST)
वार्षिक खेलों में दिखाया उत्साह, जमकर दौड़े और कूदे
वार्षिक खेलों में दिखाया उत्साह, जमकर दौड़े और कूदे

जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार को 66वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने लंबीकूद, शॉटपुट, जैवलीन थ्रो, डिस्कस थ्रो और विभिन्न दूरी की दौड़ में दम दिखाया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के प्रो. दिनेश राणा ने कहा कि खेल में भी कॉलेज के विद्यार्थियों की उपलब्धियां शानदार हैं। संस्थान के खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। युवाओं को नशा त्याग देशहित में कार्यरत रहना होगा। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि खेलों का जीवन में बड़ा महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है, बल्कि सामाजिक विकास में भी खेल काफी सहायक हैं। खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास बढ़ने के साथ टीम भावना का विकास होता है। इस दौरान समिति प्रधान सुरेंद्र सिगला, उप-प्रधान यशपाल मित्तल, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, उप-प्राचार्य डॉ. संतोष टिकू, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष नरेश सैनी और डॉ. अनिल काकड़ा उपस्थित रहे।

ये रहे परिणाम

- लंबी कूद के पुरुष वर्ग में विजय भुक्कर प्रथम, विकास द्वितीय और विपिन ने तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रेनू प्रथम, मोनिका ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

- शॉटपुट के पुरुष वर्ग में चेतन ने पहला, सोनू बालियान ने दूसरा और नवीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में मोनिका प्रथम, माफी द्वितीय और रेनू तृतीय स्थान पर रही।

- जैवलीन थ्रो के पुरुष वर्ग में चेतन ने प्रथम, प्रवेश ने द्वितीय व पंकज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में चेतन ने प्रथम, पंकज ने द्वितीय व सन्नी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलीन के महिला वर्ग में मोनिका ने प्रथम, गीत ने द्वितीय और माफी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

- डिस्कस थ्रो के महिला वर्ग में माफी पहले, मोनिका व रेणु दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रही।

- 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में विपिन ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय व चेतन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में मोनिका प्रथम, मुस्कान द्वितीय व रेनू तृतीय स्थान पर रही।

- 200 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में विजय ने प्रथम, विपिन ने द्वितीय व गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में मोनिका ने प्रथम, रेनू ने द्वितीय व नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

- 400 मीटर पुरुष वर्ग में विजय भुक्कर प्रथम, विकास द्वितीय और गौरव ने तृतीय स्थान पर रहे।

- 800 मीटर के पुरुष वर्ग में विजय भुक्कर प्रथम, विकास द्वितीय और गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

- 1500 मीटर की महिला दौड़ में सीमा, मोनिका और माफी व नेहा ने बाजी मारी।

- महिला वर्ग की दो किलोमीटर दौड़ में मोनिका, सीमा और माफी व नेहा सबसे आगे रही।

- पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में विजय भुक्कर, विपिन और विकास ने सबको पीछे छोड़ा।

- 10 किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में विजय भुक्कर, विकास और सचिन व ऋषि सबसे तेज दौड़े।

- शिक्षक वर्ग में प्रो. अकरम प्रथम, प्रो. सोनू ढुल द्वितीय व डॉ. बलकार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

- गैर शिक्षक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में संतोष प्रथम, राजेंद्र द्वितीय व सोमनाथ तृतीय स्थान पर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.