37 बाजार प्रधानों के सामने बोले विज, पानीपत को सबसे सुंदर बनाएंगे
नवनिर्वाचित शहरी विधायक प्रमोद विज का बुधवार को जीटी रोड स्थित ईट स्ट्रीट रेस्टोरेंट में 37 बाजारों के प्रधानों ने स्वागत किया। प्रमोद विज ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने उनका लक्ष्य है। नवंबर माह में इंदौर का दौरा करेंगे। इंदौर की तर्ज पर आने वाले दो वर्षों में शहर को हम स्वच्छता रैंक में पूरे देश में प्रथम स्थान दिलाएंगे। शहर की जनता सहित बाजार प्रधानों का पूरा सहयोग चाहिए। शहर की जो समस्याएं हैं उनके हल करने पर जोर रहेगा। विभागीय अधिकारियों से इस बारे में बैठक शुरू कर चुके हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : नवनिर्वाचित शहरी विधायक प्रमोद विज का बुधवार को जीटी रोड स्थित ईट स्ट्रीट रेस्टोरेंट में 37 बाजारों के प्रधानों ने स्वागत किया। प्रमोद विज ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने उनका लक्ष्य है। नवंबर माह में इंदौर का दौरा करेंगे। इंदौर की तर्ज पर आने वाले दो वर्षों में शहर को हम स्वच्छता रैंक में पूरे देश में प्रथम स्थान दिलाएंगे। शहर की जनता सहित बाजार प्रधानों का पूरा सहयोग चाहिए। शहर की जो समस्याएं हैं उनके हल करने पर जोर रहेगा। विभागीय अधिकारियों से इस बारे में बैठक शुरू कर चुके हैं। अगले माह में अलग-अलग विभाग की जिम्मेवारी तय की जाएगी। जो आपकी समस्या हल करवाने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि जो काम लेकर आएं यदि वह पूरा न हो तो दोबारा जरूर बताएं। स्ट्रीट लाइट के टेंडर कराए रद, कहा- भ्रष्टाचार नहीं चलेगा
विज ने बताया कि नगर निगम में पुरानी प्रक्रिया के तहत 2.5 करोड़ का स्ट्रीट लाइट का टेंडर किया जा रहा था। जिसे रोका गया है। अब नगर निगम स्ट्रीट लाइटें स्वयं बड़ी कंपनियों से ई-टेंडर के माध्यम से खरीदेगा। अधिक मात्रा में एक साथ लाइटें खरीदी जाएंगी। निगम को 20-30 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। हम चाहते हैं कि सरकार जो पैसे दे उससे दोगुना काम करवाएं। स्ट्रीट लाइट की पट्टी अलग-अलग कलर की खरीदी जाएगा। किस ठेकेदार को उनकी सर्विस करनी है। भ्रष्टाचार नहीं चलने दिया जाएगा।
पहली मीटिग स्वास्थ्य विभाग से की
प्रमोद विज ने बताया कि पहली बैठक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की है। उनसे आयुष्मान कार्ड बांटने के बारे में बात की गई। तीन लाख साठ हजार में से 70 हजार कार्ड ही बांटे गए हैं। बाकी बचे कार्ड तेजी से लोगों के घरों में पहुंचाएं जाएंगे। सक्षम युवा बेकार बैठे हैं। उन्हें यह कार्य दिया जाएगा। हर सप्ताह इस की रिपोर्ट ली जाएगी। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर बैठक की जा चुकी है। दो नवंबर को नेशनल हाइवे के अधिकारियों से बैठक होगी। ट्रैफिक समस्या को हल करने पर काम होगा। सनौली रोड, गोहाना रोड से डाहर तक, असंध रोड नहर तक फॉर लेन करवाने पर काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद रहे
कार्यक्रम में मुख्य रूप संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान अनिल मदान, दर्शन लाल वधवा, तरुण गांधी, नवीन भाटिया, सुरेश बवेजा, सुनील सोनी, गौरव लीखा, बाबू भाई बरेजा, निशांत सोनी, संजय वर्मा, कृष्ण फुटेला, संजय वर्मा, राजीव सोनी, सतपाल, सुनील भराड़ा, कृष्ण अग्रवाल, चंद्र सहगल, अशोक सलूजा व विजय कक्कड़ मौजूद रहे।