Move to Jagran APP

केंद्रीय राज्‍यमंत्री ने कहा, पीएम के प्रयासों से कुरुक्षेत्र का विश्‍व पर्यटन में नाम

केंद्रीय राज्यमंत्री मनसुख एल मांडविया कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही कुरुक्षेत्र को विश्व पर्यटन स्थल का दर्जा दिया जा रहा है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 07:32 PM (IST)
केंद्रीय राज्‍यमंत्री ने कहा, पीएम के प्रयासों से कुरुक्षेत्र का विश्‍व पर्यटन में नाम
केंद्रीय राज्‍यमंत्री ने कहा, पीएम के प्रयासों से कुरुक्षेत्र का विश्‍व पर्यटन में नाम

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही कुरुक्षेत्र को विश्व पर्यटन स्थल का दर्जा दिया जा रहा है। इस क्षेत्र को पर्यटन स्थली के रूप में विकसित करने के लिए श्रीकृष्ण सर्किट में शामिल किया गया है। इस सर्किट में शामिल होने से कुरुक्षेत्र पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जा रही है। 

loksabha election banner

उन्होंने ये बात कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के दौरान कही। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय में पहुंचने पर केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा व भाजपा  जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात केंद्रीय राज्यमंत्री मनसुख एल मांडविया ने ब्रह्मसरोवर, गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर, नरकतारी और भद्रकाली मंदिर सहित अन्य तीर्थ और पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने पुरुषोतमपुरा बाग में भगवान श्रीकृष्ण-अर्जुन के विशाल रथ के साथ एक स्मृति चित्र भी करवाया। 

शि‍पिंग, केमिकल और फर्टिलाइजर के केंद्रीय राज्यमंत्री मनसुख एल मांडविया ने कहा कि पर्यटन और गीता स्थली कुरुक्षेत्र का एक-एक तीर्थ और पर्यटन स्थल दर्शनीय है। इस नगरी पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान है। इस पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के जो उपदेश दिए थे, वह उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इस तीर्थ स्थली के दर्शन करने के लिए देश ही नहीं विश्व के प्रत्येक नागरिक को एक बार जरूर कुरुक्षेत्र में आना चाहिए।

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि एशिया के सबसे बड़े ब्रह्मसरोवर, गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर और तीर्थ स्थल पर केंद्र सरकार की स्वदेशी दर्शन योजना के अंतर्गत श्रीकृष्ण सर्किट के तहत 100 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों और महाभारत थीम पर स्थल को बनाया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.