Move to Jagran APP

एक तेंदुए की मौत, यूपी और हरियाणा राज्य में भटक रही आत्मा

यमुना बेल्ट में शिकारी के जाल में फंसकर घायल तेंदुए की मौत के बाद अब केस के लिए थाना सीमा विवाद आड़े आ गया है। पहले यूपी पुलिस ने मामला दर्ज किया, अब केस को हरियाणा को सौंपा गया।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 05:56 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 10:54 AM (IST)
एक तेंदुए की मौत, यूपी और हरियाणा राज्य में भटक रही आत्मा
एक तेंदुए की मौत, यूपी और हरियाणा राज्य में भटक रही आत्मा

पानीपत, जेएनएन। यमुना बेल्ट अब जंगली जानवरों के लिए सुरक्षित नहीं रहा। शिकारी के जाल में फंसकर एक और तेंदुए की मौत हो गई है। दोषी शिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय तेंदुए की मौत यूपी-हरियाणा सीमा विवाद में फंसकर रह गई है। विस्तृत खबर जानने के लिए पढ़ें दैनिक जागरण की ये खबर।

loksabha election banner

ग्रामीणों ने तेंदुआ का पंजा लोहे के फंदे में फंसा देखा। इसका शोर ककौर और आसपास ही नहीं, बल्कि यूपी के बागपत और हरियाणा के पानीपत जिले तक मच गया था। यमुना बेल्ट स्थित जंगल में शिकारी के लगाए खटके में पैर फंसने पर जख्मी हुए तेंदुए की मौत के मामले में अब हरियाणा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला पिछले साल अक्टूबर माह का है। उस वक्त मामले में यूपी के बागपत जिला के छपरौली थाना में अज्ञात शिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। 

 घटनास्थल की हुई निशानदेही 
तेंदुए की मौत के बाद घटनास्थल की निशानदेही हुई तो रकबा प्रदेश के राक्सेड़ा का होने पर अब थाना पुलिस ने वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक के बयान पर अज्ञात शिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इससे पहले केस यूपी के छिपरौली में दर्ज था।

Leopard file pic

जाल में फंसने के बाद घायल हुए तेंदुए का इलाज करते चिकित्सक। फाइल फोटो 

शिकारी के जाल में फंसकर घायल हुआ था तेंदुआ
वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक देवेंद्र हुड्डा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अक्टूबर 2018 को यूपी के बागपत जिला के गांव ककौर कलां के जंगल में एक नर तेंदुए का पैर खटके में फंसा होने पर जख्मी हालात में मिला था। जो किसी शिकारी ने लगाया गया था। 

 Leopard

अब शिकारी की तलाश
उन्होंने तेंदुए के उपचार के लिए पशु चिकित्सक अधिकारी छपरौली डॉ. शांति प्रकाश व राहुल ङ्क्षसह को मौके पर बुलाया। इस दौरान तेंदुए की मौत हो गई। मामले में वन दरोगा क्षेत्र प्रभारी छपरौली चंद किरण शर्मा ने शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। लेकिन बागपत पुलिस अधीक्षक के पत्र भेजने पर 29 दिसंबर को स्थानीय थाना पुलिस ने भी समालखा हलका पटवारी राक्सेड़ा बिजेंद्र सिह व रणबीर सिह कानूनगो के साथ मौका मुआयना किया तो घटनास्थल गांव राक्सेड़ा का पाया गया। जिसके चलते थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और शिकारी की तलाश शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.